देवस्थानम बोर्ड भंग होने से शंकराचार्य खुश, सीएम धामी को दिया विजयी भव का आशीर्वाद

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने उनके देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के फैसले का स्वागत किया। उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति की रक्षा और उत्थान के समय है।आपकी सरकार इसमे और बेहतर काम करे ऐसी आशा है। मुख्यमंत्री से कहा कि गो सेवा और उनकी रक्षा का संकल्प हो।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:26 PM (IST)
देवस्थानम बोर्ड भंग होने से शंकराचार्य खुश, सीएम धामी को दिया विजयी भव का आशीर्वाद
जगतगुरु शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री से अखंड भारत की स्थापना के लिए लगातार प्रयास करने को कहा।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : गोवर्धन मठ पूरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिलने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे। काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक में हरिचंद मिड्डा के आवास पर वह ठहरे हैं। दोपहर यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। जगतगुरु शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री से अखंड भारत की स्थापना के लिए लगातार प्रयास करने को कहा। उनका कहना था कि सनातन धर्म के लिए यह बेहद जरूरी है।

इस मौके पर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने उनके देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के फैसले का स्वागत किया। उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति की रक्षा और उत्थान के समय है।आपकी सरकार इसमे और बेहतर काम करे ऐसी आशा है। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा कि भारत अखंड हो,गो सेवा और उनकी रक्षा का संकल्प हो,तभी देश एक विकसित राष्ट्र के साथ ही सनातन धर्म की आधारशिला रख सकेगा। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री को दोबारा जीतकर आने का आशीर्वाद दिया। जगतगुरू शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री से राजसत्ता व जनता के बीच तालमेल से काम करने की सलाह दी। उनका कहना था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं हैं।

उनका एक मात्र लक्ष्य है कि भारत देश में सनात धर्म की रक्षा हो, भारत अखंड हो, गो की सेवा घर-घर में की जाए। सनतान धर्म के लिए यह बेहद जरूरी है, इसमें उनका भी प्रयास लगातार चलता रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वस्त किया कि वह धर्म की रक्षा के लिए सदैव आगे रहते हुए स्फूर्त प्रयास करेंगे। इस मौके पर पहुंचे किच्छा विधायक राजेश शुक्ला,विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी आशीर्वाद लिया। करीब आधा घण्टा रुकने के बाद मुख्यमंत्री यहां से पंतनगर के लिए रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी