Prakash Parv 2021 : प्रकाश पर्व पर हल्‍द्वानी में गुरु के कीर्तनों से गूंजा गुरुद्वारा साहिब

Prakash Parv 2021 हल्‍द्वानी में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव बुधवार को सादगी पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन और व्याख्यान हुआ। पर्व के उपलक्ष्य में इस बार शहर के गुरद्वारों में दीवान सजाया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:36 PM (IST)
Prakash Parv 2021 : प्रकाश पर्व पर हल्‍द्वानी में गुरु के कीर्तनों से गूंजा गुरुद्वारा साहिब
Prakash Parv 2021 : प्रकाश पर्व पर गुरु के कीर्तनों से गूंजा गुरुद्वारा साहिब

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता :  Prakash Parv 2021 : हल्‍द्वानी में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव बुधवार को सादगी पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन और व्याख्यान हुआ। पर्व के उपलक्ष्य में इस बार शहर के गुरद्वारों में दीवान सजाया गया। लेकिन कोरोना के चलते प्रभात फेरियों व नगर कीर्तन पर पूरी तरह पाबंदी रही। 13 जनवरी से गुरुद्वारों में लगातार सुबह छह बजे से सात बजे तक दीवान सजाया गया। जहां अरदास, भजन, कीर्तनों का आयोजन किया गया। 

13 जनवरी को सबसे पहला दीवान गौजाजाली स्थित गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में सजाया गया। जिसके बाद 14 जनवरी को कालाढूंगी रोड स्थित चार साहिबजादे गुरुद्वारा, 15 जनवरी को रामपुर रोड स्थित श्री हर किशन साहिब गुरुद्वारा, 16 जनवरी को राजेंद्र नगर स्थित दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा, 17 जनवरी को गुरु नानक पुरा गुरुद्वारा, 18 जनवरी को श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में दीवान सजाया गया। जिसके बाद 18 जनवरी को सेवक परिवार की तरफ से श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में दीवान सजा। इसी दिन सेवक परिवार की ओर से अखंड पाठक का भी आयोजन किया गया।

समूह साध संगत गुरद्वारा प्रभंधन कमेटी श्री गुरु सिंघ सभा ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व संगत की सहूलियत के लिए सभी गुरद्वारा साहिब ने अपने गुरुद्वारे में दीवान सजाए। दोपहर को समाप्ति के मौके पर पैक लंगर बांटा जाएगा। प्रकाश पर्व पर बुधवार को गुरद्वारा सिंघ सभा में भी दीवान सजाया गया। इस दौरान कीर्तन और व्याख्यान भी हुए। इधर, शाम सात बजे भी कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारे में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी