अमरपुर में काट दिए सात साल पुराने 171 पेड़, तीन लाख आंकी जा रही कीमत, छह पर केस

अमरुद के 24 पेड़ अमरुद के चार पेड़ पोपुलर 123 पेड़ यूकेलिप्टिस छह पेड़ सेमल चार पेड़ आम के काट दिए। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं। जब इसका ता उसे चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे धमकी दी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:30 AM (IST)
अमरपुर में काट दिए सात साल पुराने 171 पेड़, तीन लाख आंकी जा रही कीमत, छह पर केस
मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : अमरपुर निवासी व्यक्ति के खेत से सात साल पुराने आम, अमरूद और यूकेलिप्टिस समेत अन्य 171 पेड़ काट दिए गए। विरोध करने पर धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम अमरपुर निवासी करतार सिंह ने बताया कि उसने सात साल पहले अपने खेतों में फलदार आम, अमरुद के साथ ही अन्य यूकेलिप्टिस, सेमल, पोपुलर के सैकड़ों पेड़ लगाए थे। जो अब बड़े हो गए थे और फलदान पेड़ फल देने लगे थे। आरोप है कि बीते दिनों गांव के ही गुरुमुख सिंह पुत्र बाग सिंह, हरजीत सिंह पुत्र गुरुमुख सिंह, ओमप्रकाश सिंह और दारा सिंह पुत्र सुंदर सिंह, जीत सिंह पुत्र धारा सिंह अपने साथ रामपुर निवासी ठेकेदार धर्म सिंह को उसके खेत में लाए।

इस दौरान उन्होंने अमरुद के 24 पेड़ अमरुद के, चार पेड़ पोपुलर, 123 पेड़ यूकेलिप्टिस, छह पेड़ सेमल, चार पेड़ आम के काट दिए। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं। जब इसका ता उसे चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे धमकी दी। करतार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि केस दर्ज कर जांच एसआई मनोज जोशी को सौंप दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी