जंगली लिंगुड़ा खाने से दो भाइयों के परिवार के सात लोगों की हालत खराब, एक की मौत

खटोली गांव में दो दिन पूर्व जंगली लिंगड़े खाने से दो भाइयों के परिवार के सात लोगों की तबियत खराब हो गई। वहीं समय से उपचार न करने व झाड़ फूंक में व्यस्त होने के कारण एक किशोर की मौत हो गई।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 10:01 PM (IST)
जंगली लिंगुड़ा खाने से दो भाइयों के परिवार के सात लोगों की हालत खराब, एक की मौत
एक साथ एक ही परिवार में सभी लोगों की तबीयत खराब होने से लोग देवता का चक्कर बताने लगे।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : जनपद मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर खटोली गांव में दो दिन पूर्व जंगली लिंगड़े खाने से दो भाइयों के परिवार के सात लोगों की तबियत खराब हो गई। वहीं समय से उपचार न करने व झाड़ फूंक में व्यस्त होने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। हालत ज्यादा बॉडने पर परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण उन्हें देर रात्रि जिला अस्पताल में ले आये। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार खटोली गांव निवासी कमल सिंह, पान सिंह पुत्रगण गंगा सिंह को सात जुलाई को उनके गांव के ही रिश्तेदार जंगली लिंगड़े दे गए थे। जिस आठ तारीख को कमल सिंह के परिवार ने दिन में तो पान सिंह के परिवार ने शाम को जंगली लिंगड़े बनाकर खाए। जिससे कमल सिंह के पुत्र अंकित सिंह 11, संजय 17, पुत्री रिया 14 की तबीयत खराब हो गई। वही पान सिंह के परिवार में पत्नी शांति देवी 40 पुत्री सरोज 18 पुत्र भोला सिंह 13, उत्तम सिंह 22 और पवन सिंह 16 की तबीयत खराब हो गई। जब लोगों को पता चला तो लोग एकत्र हो गए। एक साथ एक ही परिवार में सभी लोगों की तबीयत खराब होने से लोग देवता का चक्कर बताने लगे।

पान सिंह के पुत्र पवन सिंह कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी और उसको उल्टी दस्त होने लगे तो ग्रामीणों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया। शाम को पवन सिंह की मौत हो गई। जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई। तबीयत सबकी खराब होने पर ग्रामीण और परिवार के अन्य लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकल गए। करीब आधा घंटा पैदल सफर तय करने के बाद वह रोड पर पहुंचे और करीब रात्रि 1:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सभी को भर्ती कराया गया और सभी का उपचार किया जा रहा है। जिसमें अभी भी पान सिंह के पुत्र उत्तम सिंह की तबीयत ज्यादा खराब बता रहे।

सोचने वाली बात है कि परिवार में कमल सिंह पान सिंह उनके मां-बाप गंगा सिंह व गोविंद सिंह जंगली लिख आए थे लेकिन उनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई बीएमएस डॉक्टर आरके जोशी ने बताया कि सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि लोगों ने जंगली लंगड़े खाए थे। जिसके बाद से सभी की तबीयत खराब हुई है, इसमें पान सिंह के 16 वर्षीय पुत्र पवन सिंह की मौत हो गई है। बाकी अन्य 7 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है इसमें भी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी