पर्यटकों के लिए सीतावनी जोन खुला, 70 जिप्सियों ने कराई जंगल सफारी

साढ़े पांच महीने के इंतजार के बाद सीतावनी पर्यटन जोन अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन 70 जिप्सियों से पर्यटक शाम की पाली में भ्रमण के लिए गए।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 09:32 AM (IST)
पर्यटकों के लिए सीतावनी जोन खुला, 70 जिप्सियों ने कराई जंगल सफारी
पर्यटकों के लिए सीतावनी जोन खुला, 70 जिप्सियों ने कराई जंगल सफारी

रामनगर, जेएनएन :  साढ़े पांच महीने के इंतजार के बाद सीतावनी पर्यटन जोन अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन 70 जिप्सियों से पर्यटक शाम की पाली में भ्रमण के लिए गए। वन विभाग फिलहाल एक दिन में सौ जिप्सियों को ही भेजने पर विचार कर रहा है।
रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी पर्यटन जोन एक जुलाई से मानसून के चलते बंद था। सीतावनी को एक से 15 अक्टूबर के बीच खुल जाना चाहिए था। इस जोन में पर्यटकों की असीमित जिप्सियां भ्रमण के लिए जाती थीं। जिससे वन्य जीवों के आराम में खलल पड़ता था। इस बीच हाईकोर्ट ने सीतावनी में वाहनों का दबाव कम करने के लिए 10-10 जिप्सियों के प्रवेश की अनुमति के आदेश दे दिए। जिसके चलते यह जोन अब तक पर्यटकों के लिए बंद था। ऐसे में जिप्सी संचालकों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया था। जिसको लेकर वे मुखर होने लगे थे। वहीं शुक्रवार को विधायक दीवान सिंह बिष्टï ने रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ सुभाष चंद्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। वार्ता के बाद डीएफओ ने सीतावनी जोन खोलने के आदेश कर दिए। दोपहर बाद टेड़ा वन चौकी पर डीएफओ ने फीता काटकर जिप्सियों को भ्रमण के लिए भेजा।

दो पाली में 50-50 जिप्सियां कराएंगी भ्रमण
डीएफओ ने बताया कि फिलहाल 50-50 जिप्सियां सुबह व शाम की पाली में पर्यटकों को भ्रमण कराएंगी। शुल्क पूर्व की भांति ही पर्यटकों से लिया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि सीतावनी में टैक्सी परमिट जिप्सियों को ही भ्रमण कराने की अनुमति दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया है आदेश पर स्टे हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देती एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे दे दिया था।

यह भी पढ़ें : हुमला जुमला के घोड़े हैं जौलजीवी मेले की शान, जानिए आखिर क्‍यों है इनकी डिमांड

chat bot
आपका साथी