जीजीआईसी भवाली में नए सत्र से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी होंगी संचालित

राजकीय इंटर कॉलेज भवाली में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। विद्यालय की छात्राओं को नए सत्र में विज्ञान वर्ग से पढाई करन के लिए दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना होगा। नए सत्र से विद्यालय में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी संचालित होंगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 01:31 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 01:31 PM (IST)
जीजीआईसी भवाली में नए सत्र से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी होंगी संचालित
जीजीआईसी भवाली में नए सत्र से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी होंगी संचालित

भवाली, संवाद सहयोगी : राजकीय इंटर कॉलेज भवाली में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। विद्यालय की छात्राओं को नए सत्र में विज्ञान वर्ग से पढाई करन के लिए दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना होगा। नए सत्र से विद्यालय में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी संचालित होंगी। 

नगर में सन 1957 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की गई। शुरुआत में जूनियर हाईस्कूल से विद्यालय की शुरुआत की गई थी । 1969 में विद्यालय को हाईस्कूल तक की मान्‍यता मिली। समय के साथ विद्यालय की उपयोगिता को देखते हुए सन 1979 में इसे कला वर्ग से इंटरमीडिएट की मान्यता मिल गई। जिससे नगर व आसपास की हजारों बालिकाओं के लिए 12वीं की राह आसान हो गई।

कला वर्ग से 12वीं की मान्यता मिलने के बाद लोग कुछ वर्षों बाद विद्यालय की बालिकाओं के लिए विज्ञान व कॉमर्स वर्ग की पढ़ाई शुरू करने की मांग करने लगे। 2016 में विद्यालय को विज्ञान वर्ग की मान्यता मिली। लेकिन शिक्षकों के न होने से कक्षाएं संचालित नहीं हो सकीं। जिस कारण छात्राओं को एक बार फिर दूसरे स्कूलों का रुख पड़ा। वहीं अब विद्यालय में विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। जिससे नए सत्र में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित होंगी।

जीजीआइसी की प्राचार्य सुनीता जोशी ने बताया कि 2016 में विद्यालय में विज्ञान वर्ग की मान्यता मिल गई थी। लेकिन शिक्षकों के अभाव में कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही थीं। वहीं वर्तमान में विज्ञान वर्ग के लिए शिक्षक की नियुक्ति हो गई है। जिससे नए सत्र से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित होंगी।

chat bot
आपका साथी