लंबे समय के बाद खुले स्कूल, कराया गया सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनिंग

कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में फिर से विद्यार्थियों की चहलकदमी शुरू हाे गई है। कक्षाएं आरंभ हो गई हैं। अब कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। बच्चों के प्रवेश से पहले सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनिंग कराया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 11:46 PM (IST)
लंबे समय के बाद खुले स्कूल, कराया गया सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनिंग
दो अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं आरंभ कर दी गई थी।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : लंबे समय के बाद कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में फिर से विद्यार्थियों की चहलकदमी शुरू हाे गई है। कक्षाएं आरंभ हो गई हैं। अब कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। बच्चों के प्रवेश से पहले कोविड को देखते हुए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्कैनिंग कराया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज में चार हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शासन के आदेश पर मार्च में कोविड की दूसरी लहर आने पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद है। दो अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं आरंभ कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार से छह से आठ तक के स्कूल खुल गए। जनता इंटर कालेज, फाजलपुर महरौला, रुद्रपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित निजी विद्यालयों में कक्षाएं आरंभ कर दी गई है। स्कूलों में बच्चों के प्रवेश से पहले कतार लगाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रवेश दिया गया। गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में एहतियात के तौर पर गेट के दोनों छोर पर सैनिटाइजर पैडल सहित एवं दो कर्मचारियों की ड्यूटी थर्मल स्कैनिंग के लिए लगाई गई।

क्लास में बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षण आरंभ किया गया। इससे पहले स्वजनों से अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए सहमति पत्र लिया गया। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि प्रवेश के पहले बच्चों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। मास्क अतिआवश्यक किया गया है। इसके अलावा हाथ धुलने की व्यवस्था भी की गई है। सीईओ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है।

chat bot
आपका साथी