National Science Day 2021 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 'रमन इफेक्ट' के बारे में जानेंगे स्कूली बच्चे

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के बच्चों के बीच रमन इफक्ट पर आधारित क्विज डिबेट पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन के रमन प्रभाव की जानकारी भी दी जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:31 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:16 AM (IST)
National Science Day 2021 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 'रमन इफेक्ट' के बारे में जानेंगे स्कूली बच्चे
National Science Day 2021 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 'रमन इफेक्ट' के बारे में जानेंगे स्कूली बच्चे

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के बच्चों के बीच 'रमन इफक्ट' पर आधारित क्विज, डिबेट, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन के रमन प्रभाव की जानकारी भी दी जाएगी।

सीबीएसई के डायरेक्टर (एकेडमिक्स) जोसेफ इमेनुअल ने सभी स्कूलों को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 1928 में भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। जिसके चलते हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। जिसमें खासतौर पर आज के युवाओं को इसके महत्व से अवगत कराया जाता है।

इसके अलावा लोगों को दैनिक जीवन में किस तरह विज्ञान काम करता है उसके बारे में भी जानकारी दी जाती है। साथ ही साइंटिफिकेट माइंड वाले लोगों को एक अवसर प्रदान किया जाता है। बताया है कि इस बार सभी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम 'फ्यूचर आफ साइंस टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन : इंपेक्ट ऑफ एजुकेशन, स्किल एंड वर्क' रखा गया है। इस थीम पर स्कूलों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करानी होंगी। इसमें किसी भी कक्षा के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

स्कूलों में कराई जाने वाली गतिविधियां

- विशेषज्ञ स्पीच, लेक्चर, टॉक शो का आयोजन - क्विज, डिबेट, स्पीच, पोस्टर मेकिंग, साइंस मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन - विद्यार्थियों को साइंस पर आधारित फिल्म, डाक्यूमेंट्री देखने के लिए प्रोत्साहित करना

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी