बैजनाथ धाम में सतपाल महराज ने 30 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, मेलाडुंगरी से शुरू होगी हवाई सेवा

प्रदेश के पर्यटन सिंचाई बाढ़ नियंत्रण व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर जिले में पर्यटन एवं सिंचाई विभाग की 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार की विकास योजनाओं का बैजनाथ में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र मेलाडुंगरी हेलीपैड से हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:48 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:48 PM (IST)
बैजनाथ धाम में सतपाल महराज ने 30 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, मेलाडुंगरी से शुरू होगी हवाई सेवा
बैजनाथ धाम में सतपाल महराज ने 30 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, मेलाडुंगरी से शुरू होगी हवाई सेवा

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर जिले में पर्यटन एवं सिंचाई विभाग की 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार की विकास योजनाओं का बैजनाथ में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र मेलाडुंगरी हेलीपैड से हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र पोषित स्वदेश योजना के अंतर्गत हैरिटेज सर्किट के तहत बैजनाथ में 28 करोड़ 89 लाख धनराशि की लागत से निर्मित पर्यटन सुविधाओं के कार्यों का लोकार्पण किया।इसके अलावा उन्होंने विकासखंड बागेश्वर में जिला पंचायत खुनौली की भूमि एवं आवासीय भवनों की पुंगर नदी एवं उसकी उप नदियों की एक करोड़ 68 लाख 34 हजार रुपए के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत हैरिटेज सर्किट में शामिल बैजनाथ में इको लॉग हट्स, पार्किंग, घाट डेवलपमेंट आदि अनेक पर्यटन योजनाओं के अलावा सिंचाई एवं जलागम प्रबंधन की अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 से 23 तक हर खेत को पानी योजना के अंर्तगत 34939.33 लाख की 422 नई लघु सिंचाई योजनाओं का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा गया है । इससे प्रदेश की 19524 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन संभव हो पाएगा।

अध्यक्षता करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि गरुड़ की 24 नहरों के लिए चार करोड़, कोट भ्रामरी मंदिर के लिए 25 लाख, रामलीला मैदान गरुड़ व बागेश्वर के लिए 15-15 लाख की स्वीकृति संस्कृति विभाग से मिल गई है।उन्होंने विकास योजनाओं की स्वीकृति के लिए पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैजनाथ पहुंचने पर फूलमालाओं से पर्यटन मंत्री का भव्य स्वागत किया।संचालन राजेंद्र परिहार व हेमंत बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, देवकीनंदन जोशी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, गोविंद दानू, जीएम अशोक जोशी, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, उपाध्यक्ष नवीन परिहार, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, सुनीता आर्या, एडवोकेट जेसी आर्या,मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, डीके जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, पूर्व जिपंस गोदावरी आर्या, आनन्दी बोरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद थे।

डीएम व एसपी के कार्यक्रम में न आने से मंत्री नाराज

गरुड़।लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद के डीएम व एसपी के आने से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज काफी नाराज दिखे।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।इसके लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

अधिकारी कार्यकर्ताओं का फोन अवश्य उठाएं

गरुड़।सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंच से अधिकारियों को आदेश दिया कि वे कार्यकर्ताओं का फोन अवश्य उठाएं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़े रहते हैं और उन्हें जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है।इसलिए अधिकारी उनका सम्मान करें और बैठक के बाद अवश्य कॉल बैक कर कार्यकर्ताओं की बात सुनें।

chat bot
आपका साथी