नगर को सैनिटाइज करने के लिए निकला वाहन खराब, घंटों मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सैनिटाइजेशन को निकली पालिका की टीम बीच सड़क पर खड़ी हो गई। वाहन खराब होने के कारण उनका काम प्रभावित हो गया। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद मिस्त्री को बुलाकर वाहन को चालू किया गया और पालिका की टीम ने राहत की सांस ली।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:47 PM (IST)
नगर को सैनिटाइज करने के लिए निकला वाहन खराब, घंटों मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया
नगर को सैनिटाइज करने के लिए निकला वाहन खराब, घंटों मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : कोरोना कर्फ्यू के दौरान सैनिटाइजेशन को निकली पालिका की टीम बीच सड़क पर खड़ी हो गई। वाहन खराब होने के कारण उनका काम प्रभावित हो गया। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद मिस्त्री को बुलाकर वाहन को चालू किया गया और पालिका की टीम ने राहत की सांस ली।

नगर पालिका प्रतिदिन नगर के सार्वजनिक स्थानों, कार्यालय, बैंक आदि स्थानों को सैनिटाइज कर रही है। संडे कर्फ्यू के दिन वार्डों को भी सैनिटाइज किया जाता है। रविवार को पालिका के वाहन में टीम बैठी और कुछ ही देर वाहन चलने पर बीच सड़क पर खराब हो गया। टीम ने पहले वाहन को ठीक होने का इंतजार किया। लेकिन वाहन में बड़ी खराबी होने के कारण टीम ने सार्वजनिक स्थानों को पैदल चलकर सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी ने बताया कि वाहन को दुरुस्त करा लिया गया है। सैनिटाइजेशन करने वाली टीम निर्धारित स्थानों पर पहुंच गई और समय रहते सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर के वार्डों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी