Uttarakhand : सल्ट विधायक महेश जीना पर नोएडा के व्यापारी ने किया हमला, एक आरोपित गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

महेश जीना अपने पुत्र करन जीना के साथ देघाट क्षेत्र में रामलीला मंचन देखकर लौट रहे थे। यूपी नंबर की एक गाड़ी उनके आगे जा रही थी। विधायक के चालक पास मांगने के लिए हार्न बजाया। उसके चालक ने विधायक की गाड़ी को बीच रास्ते रोककर हमला कर दिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:01 PM (IST)
Uttarakhand : सल्ट विधायक महेश जीना पर नोएडा के व्यापारी ने किया हमला, एक आरोपित गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चार हमलावर फरार हो गए।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। राजस्व पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चार हमलावर फरार हो गए। 

महेश जीना अपने पुत्र करन जीना के साथ देघाट क्षेत्र में रामलीला मंचन देखकर लौट रहे थे। देघाट से कुछ ही दूर भाकूड़ा के पास यूपी नंबर की एक गाड़ी उनके आगे जा रही थी। विधायक के चालक पास मांगने के लिए हार्न बजाया। लेकिन बहुत देर तक गाड़ी ने उसे पास नहीं दिया। बाद में उसके चालक ने विधायक की गाड़ी को ही बीच रास्ते में रोक लिया। गाड़ी से पांच युवक उतरे और उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। हंगामा देख स्थानीय लोग भी जुट गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। बाकी चार फरार हो गए। आरोपित नोएडा के बड़े व्यापारी बताये जा रहे हैं।  

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। मामला बढ़ता देख एसडीएम व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि राजस्व क्षेत्र का मामला है। घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी