Salt by Election : सल्ट में मतदाताओं कोविड नियमों का पालने करते हुए डाल रहे वोट, भाजपा व कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने सुबह डाला वोट

Salt by Election Voting Update उपचुनाव को मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस केक बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्‍याशियों ने सुबह ही वोटिंग की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:01 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:14 PM (IST)
Salt by Election : सल्ट में मतदाताओं कोविड नियमों का पालने करते हुए डाल रहे वोट, भाजपा व कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने सुबह डाला वोट
सल्‍ट में भाजपा व कांग्रेस केक बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्‍याशियों ने सुबह ही वोटिंग की।

मानिला (अल्मोड़ा) : Salt by Election Voting Update : सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस केक बीच सीधा मुकाबला है। यहां 151 बूथों पर  49193 पुरुष व 47048 महिलाओं समेत कुल 96241 मतदाता हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का खास खयाल रखा जा रहा है। सल्ट में लोकतंत्र का पर्व शुरू हो गया है। लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने विधानसभा क्षेत्र के स्याल्दे स्थित डूंगरी बूथ पर मतदान किया।

(भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने परिवार के साथ स्‍याल्‍दे ब्‍लॉक के डूंगरी बूथ पर मतदान किया)

(कांग्रेस प्रत्‍याशी गंगा पंचोली ने परिवार के साथ जसपुर बूथ पर वोट डाला)

वहीं  कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने भी स्याल्दे ब्लाॅक के जसपुर बूथ पर मतदान किया। दोनों ही प्रत्याशी आत्मविश्वास सेस लबरेज दिखे। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी।

इस बार कुल 96, 241 मतदाता भाजपा, कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों में से विधायक चुनेंगे। पीठासीन व मतदान अधिकारी कार्मिकों के साथ ही पुलिस व सशस्त्र बल के जवानों ने 129 मतदान केंद्रों में तैनाती ले ली। संवेदनशील 24 बूथों पर विशेष नजर है।  

ये प्रत्याशी मैदान में

प्रत्याशी       दल

महेश जीना    भाजपा

गंगा पंचोली    कांग्रेस

जगदीश चंद्र,   उपपा

शिव सिंह    सर्वजन दल

नंदकिशोर  पीपल्स पार्टी डेमोक्रेटिव

पान सिंह रावत  निर्दल

सुरेंद्र सिंह    निर्दल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी