Salt by Election : सितारगंज के नाम बड़ी तो विकासनगर के नाम सबसे छोटी जीत
17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा सीट के लिए होना है। सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पूर्व प्रदेश में अब तक हुए 12 उपचुनावों में सबसे बड़ी जीत सितारगंज सीट के नाम पर दर्ज है। 2012 में हुए विधानसभा उपचुनाव में सीएम कांग्रेस के विजय बहुगुणा मैदान में उतरे।
भानु जोशी, हल्द्वानी। Salt by Poll प्रदेश का 14वां उपचुनाव 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा सीट के लिए होना है। सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पूर्व प्रदेश में अब तक हुए 12 उपचुनावों में सबसे बड़ी जीत सितारगंज सीट के नाम पर दर्ज है। 2012 में हुए विधानसभा उपचुनाव में सीएम कांग्रेस के विजय बहुगुणा मैदान में उतरे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी प्रकाश पंत को 39 हजार से अधिक वोट से हराया था। वहीं दूसरी सबसे बड़ी जीत 2015 में भगवानपुर उपचुनाव में ममता राकेश को मिली थी। राजपाल सिंह के मुकाबले ममता राकेश को करीब 37 हजार वोट अधिक मिले थे।
इन सीटों पर सबसे कम रहा जीत का अंतर
2009 में विकासनगर उपचुनाव और 2018 में थराली उपचुनाव में प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर बेहद कम रहा था। जहां विकासनगर सीट पर भाजपा के कुलदीप कुमार ने 596 वोट से कांग्रेस के नवप्रभात को हराया था वहीं, 2018 में थराली सीट पर भाजपा की मुन्नी देवी शाह ने कांग्रेस के डा. जीत राम को 1981 वोट से हराया था।
उप चुनावों में जीत का अंतर
वर्ष सीट प्रत्याशी और जीत का अंतर (वोट)
2002 रामनगर एनडी तिवारी - 23,218
2005 कोटद्वार सुरेंद्र सिंह नेगी - 7,900
2005 द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी - 5,064
2008 कपकोट शेर सिंह गडिय़ा - करीब 8000
2009 विकासनगर कुलदीप कुमार - 596
2012 सितारगंज विजय बहुगुणा - 39,954
2014 सोमेश्वर रेखा आर्या - 10,045
2014 धारचूला हरीश चंद्र सिंह रावत - 20,604
2014 डोईवाला हीरा सिंह बिष्ट - 6,512
2015 भगवानपुर ममता राकेश - 36,909
2018 थराली मुन्नी देवी शाह - 1,981
2019 पिथौरागढ़ चंद्र पंत - 3,267
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें