Salt by Election : मतदान से पहले कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी एक-दूसरे पर हुए हमलवार

Salt by Election चुनाव से पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर अपने समर्थन में वोट मांगा। कोई भी दल मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। इस दौरान दो प्रमुख पार्टी भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:10 AM (IST)
Salt by Election : मतदान से पहले कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी एक-दूसरे पर हुए हमलवार
क्षेत्र के व‍िकास की अनदेखी को एकदूसरे पर आरोप लगाया।

टीम जागरण, मानिला (अल्मोड़ा) : Salt by Election : सल्ट चुनाव से पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर अपने समर्थन में वोट मांगा। कोई भी दल मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। इस दौरान दो प्रमुख पार्टी भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

कांगे्रस ने हमेशा जनता को छला : महेश

सल्ट उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया से एक दिन पहले भाजपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। देर रात तक कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर घर घर दस्तक दी। इधर प्रत्याशी महेश जीना ने शुक्रवार को मछोड़, मानिला, चित्रकूट, स्याल्दे आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता होने के नाते सल्ट विधानसभा क्षेत्र से उन्हें विजयी बनाएं। बहुमत से जीत दिला कर कांग्रेस को यह अहसास करा दें कि वह सल्ट की जनता के साथ छल की राजनीति करती आई है। उधर उपचुनाव प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने जिला इकाई, मंडल व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। कहा कि हरेक बूथ पर सौ फीसद मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी प्रत्याशी महेश जीना बहुमत से उपचुनाव जीतेंगे।

भाजपा ने रोका सल्ट का विकास : गंगा 

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में भी जसपुर, बसई, पौखाल में कार्यकर्ताओं ने घर घर जनसंपर्क किया। गंगा ने कहा कि सल्ट में कांग्रेस के कार्यकाल में विकास को जो गति दी गई, भाजपा ने उसे रोक दिया। जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर पलायन रोक स्वरोजगार दिलाने का भरोसा दिला उन्होंने अपने लिए वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि सल्ट की जनता समझदार है। विश्वास दिलाया कि एक एक वोट की कीमत विकास कार्यों के जरिये अदा की जाएगी। इधर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी शनिवार को होने वाले मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा को वोट देकर बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। कहा कि शत प्रतिशत मतदान कर क्षेत्र की जनता भाजपा को सबक सिखाए।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी