Salt By Election : चार चुनावों में 31 दावेदारों का कई बूथों पर नहीं खुला खाता

Salt By Election अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो चुका है। जिन क्षेत्रों में हमेशा भाजपा-कांग्रेस का वर्चस्व रहा है उन पर निर्दलीय और क्षेत्रीय दल सेंधमारी में लगे हुए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:21 AM (IST)
Salt By Election : चार चुनावों में 31 दावेदारों का कई बूथों पर नहीं खुला खाता
Salt By Election : चार चुनावों में 31 दावेदारों का कई बूथों पर नहीं खुला खाता

भानु जोशी, हल्द्वानी  : Salt By Election : अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो चुका है। जिन क्षेत्रों में हमेशा भाजपा-कांग्रेस का वर्चस्व रहा है, उन पर निर्दलीय और क्षेत्रीय दल सेंधमारी में लगे हुए हैं। यदि बीते विधानसभा चुनावों की बात करें तो अधिकांश प्रत्याशियों की हार का कारण जनता तक पहुंच न बना पाना है। चार चुनावों में 31 दावेदारों का कई बूथों पर खाता न खुल पाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। 

जब 78 बूथों पर नहीं खुला था खाता

चुनाव में हर दावेदार का अंतिम मकसद यही रहता है कि कैसे अन्य प्रत्याशियों के वोट बैंक पर असर डाला जाए। इस चक्कर में कभी-कभी कई प्रत्याशी अपना वोट बैंक तक नहीं बचा पाते। ऐसा ही कुछ 2017 के विधानसभा चुनाव में सल्ट सीट पर हुआ। एक निर्दलीय प्रत्याशी 134 बूथों में से 78 में एक भी वोट नहीं प्राप्त कर सका। इतना ही नहीं दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी 50 से अधिक बूथों में अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। 

सबसे अधिक शून्य वोट 

- 2002 विस चुनाव में एक प्रत्याशी को 26 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला - 2007 में एक प्रत्याशी को 17 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला - 2012 में एक प्रत्याशी को 20 बूथों पर शून्य वोट मिला - 2017 में एक प्रत्याशी को 78 बूथों पर कोई वोट नहीं मिला

चुनावी आंकड़ा

विस चुनाव        कुल बूथ        कई बूथों पर जिनका खाता न खुला     कुल प्रत्याशी

2002               93              09                                        12

2007               92              07                                        09

2012              130              07                                       09

2017              134              08                                       10

जरूर करें मतदान

चुनाव कोई भी हो, संविधान में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग का अधिकार दिया गया है। दैनिक जागरण सल्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करता है कि इस उपचुनाव में बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी