नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों ने कर्फ्यू के कारण मनु महारानी होटल का घेराव कार्यक्रम स्थिगत किया

48 दिनों से धरने पर डटे होटल कर्मचािरयों मनु महारानी होटल का घेराव कार्यक्रम कर्फ्यू के चलते स्थगित हो गया। मगर इस दौरान कर्मचारी धरने और क्रमिक अनशन पर डटे रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि जल्द आगे की रणनीति बना कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:52 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:52 PM (IST)
नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों ने कर्फ्यू के कारण मनु महारानी होटल का घेराव कार्यक्रम स्थिगत किया
नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों ने कर्फ्यू के कारण मनु महारानी होटल का घेराव कार्यक्रम स्थिगत किया

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नौकरी बहाली की मांग को लेकर बीते 48 दिनों से धरने पर डटे होटल कर्मचािरयों मनु महारानी होटल का घेराव कार्यक्रम कर्फ्यू के चलते स्थगित हो गया। मगर इस दौरान कर्मचारी धरने और क्रमिक अनशन पर डटे रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि जल्द आगे की रणनीति बना कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

बता दें कि बीते पर 48 दिनों से मनु महारानी से बर्खास्त किए गए 33 कर्मचारी नौकरी बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी जब कर्मचारियों की मांग पर कोई विचार नहीं किया गया तो उन्होंने रविवार से होटल का घेराव करने का ऐलान किया था। इधर रविवार को कोविड कर्फ्यू लागू होने के कारण कर्मचारियों ने फिलहाल होटल का घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

मगर कर्मचारी बंदी के बाद भी क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने बताया कि जल्द कर्मचारी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। जिसके बाद आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में महिपाल सिंह, गिरीश परगई, अजय बिष्ट, भोपाल राम, दलिप चंद्रा, राजेंद्र जड़ौदा, देवरतन, महेंद्र पाल, सुरेश गिरी, कालीचरण, डिगर चंद्र, दयाल चंद्र, विद्या चावला आदि कर्मचारी डटे रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी