जिला पंचायत में अनियमितता को लेकर बढ़ा बवाल, कार्यालय में पंचायत सदस्यों ने लगाया ताला

अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में ताला ठोक दिया। ताला लगने के बाद कार्यालय में कोई भी काम नहीं हो पाए। दूर-दराज से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM (IST)
जिला पंचायत में अनियमितता को लेकर बढ़ा बवाल, कार्यालय में पंचायत सदस्यों ने लगाया ताला
क्षेत्र से चुनकर आए प्रतिनिधियों बात नहीं सुनी जा रही है। सदन को रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में ताला ठोक दिया। ताला लगने के बाद कार्यालय में कोई भी काम नहीं हो पाए। दूर-दराज से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सदस्यों ने कहा कि वह तीन दिन से आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन अध्यक्ष एक बार भी उनके पास नहीं पहुंची। इससे स्पष्ट है कि वह दूसरे के इशारे पर काम कर रही हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलित सदस्य गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय गेट पर ताला ठोक दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने मनमाने तरीके से बजट आवंटन किया। अब वह हठधर्मिता पर उतर आईं हैं। उनके आंदोलन को तीन दिन हो गए हैं। उन्होंने उसने बात करने तक की जहमत नहीं उठाई। उनके इस रवैये के चलते जिले का विकास ठप हो गया है। अपने क्षेत्र से चुनकर आए प्रतिनिधियों बात नहीं सुनी जा रही है। सदन को रिमोट कंट्रोल के माध्मय से चलाया जा रहा है। लोगों का आरोप है जिला पंचायत अध्यक्ष अपने लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। वह अपने समर्थक पंचायत सदस्यों को ही विकास कार्य के काम दिलवाते हैं। आरोप है कि अन्य लोगों को कोई काम नहीं दिया जा रहा है। इसलिए उनका कहना है कि इस समय की पंचायत रिमोट से संचालित हो रही है।

इस तरह की मनमारनी सहन नहीं होगी। यह तालाबंदी अनिश्चितकालीन रहेगी। इस दौरान पूर्व जिपंअ व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, गोपा धपोला, रूपा कोरंगा, इंद्रा परिहार, रेखा आर्य, वंदना ऐठानी, पूजा आर्य आदि मौजूद रहे। इधर तालाबंदी के बाद कार्यालय में सन्नाआ पसर गया। काम कराने आए लोग खाली हाथ लौट गए।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी