कोटाबाग की रूचिका ने केबीसी में जीते बारह लाख

कौन बनेगा करोड़पति में कोटाबाग की बेटी रूचिका त्रिपाठी ने 12.50 लाख जीत लिए। जीती गई रकम से वह कोटा बाग के गरीब बच्चों को पढ़ाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:19 PM (IST)
कोटाबाग की रूचिका ने केबीसी में जीते बारह लाख
कोटाबाग की रूचिका ने केबीसी में जीते बारह लाख

संसू,कालाढूंगी: कौन बनेगा करोड़पति में कोटाबाग की बेटी रूचिका त्रिपाठी ने 12.50 लाख रूपए जीते हैं। कोटाबाग पांडे गांव की बेटी रूचिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता दिया है। रूचिका ने कहा केबीसी में रकम जीतने के बाद वह खुश हैं। जीती गई रकम से वह कोटाबाग क्षेत्र में गरीब बच्चों को पढ़ाएगी।

सोमवार को सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति में रूचिका त्रिपाठी हाट सीट पर बैठ कर महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाब देती नजर आयी। जागरण से बातचीत में रूचिका ने बताया कि गेम शो के दौरान 6वें व 7वें पड़ाव पर उसकी चारों लाइफ लाईन खत्म हो गई थी। 12वें पडाव में 25 लाख के सवाल पर उसने गेम छोड़ दिया। सवाल का जवाब रूचिका को आता था पर उसने रिस्क नही लिया। केबीसी की ओर से रूचिका की बहन संचीता त्रिपाठी को पांच लाख रूपए की स्कालरशिप दी गयी है। रूचिका ने कहा की अमिताभ बच्चन से बात कर व मिलकर लगा की वह सपना देख रही है। वहीं उसके साथ गए पिता जगत त्रिपाठी की पहली कोरोना रिर्पोट निगेटिव आयी। दूसरी जांच में पाजिटीव आयी। जिससे उन्हे शो से अलग रखा गया। तीसरी जांच में उनकी रिर्पोट निगेटिव आयी है।

विकास ख्ाड कोटाबाग पांडे गांव की रूचिका त्रिपाठी का बचपन कोटाबाग क्षेत्र में बिता। उनके पिता जगत त्रिपाठी आर्मी रिटायर हैं। माता गृहणी है। 1996 में त्रिवेणी हिल एकेडमी विद्यालय की छात्रा रही। कक्षा आठ के बाद वह अपने पिता के साथ दिल्ली नोएडा सेक्टर 44 में रहने लगी। 2016 में मिरांडा कालेज दिल्ली की टापर रही। अभी रूचिका रिसर्च आफिसर के पद कार्यरत है।

chat bot
आपका साथी