कॉर्बेट का सौंदर्य देखते रह गए शाही दंपती

स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ और महारानी सिल्विया ने शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सुबह की पाली ेमं 15 जिप्सियों के काफिले के साथ झिरना पर्यटन जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान गूजर परिवारों से भी मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:16 AM (IST)
कॉर्बेट का सौंदर्य देखते रह गए शाही दंपती
कॉर्बेट का सौंदर्य देखते रह गए शाही दंपती

संस, रामनगर : स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ और महारानी सिल्विया ने शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सुबह की पाली में 15 जिप्सियों के काफि ले के साथ झिरना पर्यटन जोन का निरीक्षण किया। दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच काफि ला कार से पंतनगर के लिए रवाना हो गया।

शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे शाही दंपती झिरना पर्यटन जोन में सफारी के लिए गए। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक राजीव भरतरी, सीटीआर के निदेशक राहुल, एसडीओ आरके तिवारी भी उनके साथ थे। पार्क के सुंदरता देखकर शाही मेहमान अभिभूत नजर आए। झिरना रेस्ट हाउस में चाय-कॉफी पी। ढाई घटे सफ ारी करने के बाद वह झिरना पर्यटन जोन में गूजर परिवारों से मिले। इसके बाद ढेला जिम जंगल रिट्रीट को लौट आए। रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद दोपहर पौने एक बजे कार से पंतनगर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ प्रकृतिविद मनोज शर्मा, राकेश भट्ट रहे। शाही मेहमानो की जिप्सी को जिम जंगल रिट्रीट के चालक लवकुश चला रहे थे। वन गूजरों ने शाही दंपती को दिया कंबल और हाथ का पंखा

रामनगर : झिरना के पत्थरकुआं स्थित डेरे के वन गूजरों ने मुलाकात के दौरान शाही दंपती को यादगारी के तौर पर कुछ सामान भेंट किया। शाही दंपती ने गूजर रहमान से बातचीत की। रहमान ने भी अंग्रेजी में उनकी बात का जवाब दिया। इस दौरान गुजर परिवार की महिलाओं ने राजा को गर्म कंबल व रानी को हाथ से बनाया हुआ हाथ का पंखा उपहार स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि वह एक यादगार चीज अपने साथ ले जा रहे हैं। वह आठ परिवार में से तीन ही परिवार के लोगों से मिले।

chat bot
आपका साथी