उत्तराखंड से चार घंटा लंबा आइसलैंड का रोजा, जानिए क्‍या है कारण और कहां है आइसलैंड

इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान सब्र के साथ खुदा की इबादत करने का सबसे माकूल समय है। गर्मियों के चलते दिन लंबे होने से रोजेदारों के इम्तहान का समय भी बढ़ गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 07:29 PM (IST)
उत्तराखंड से चार घंटा लंबा आइसलैंड का रोजा, जानिए क्‍या है कारण और कहां है आइसलैंड
उत्तराखंड से चार घंटा लंबा आइसलैंड का रोजा, जानिए क्‍या है कारण और कहां है आइसलैंड

हल्द्वानी, गणेश पांडे : इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान सब्र के साथ खुदा की इबादत करने का सबसे माकूल समय है। गर्मियों के चलते दिन लंबे होने से रोजेदारों के इम्तहान का समय भी बढ़ गया है। हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में रोजे का औसत समय 15 घंटे से लेकर साढ़े 15 घंटे के आसपास है। हल्द्वानी में सोमवार का रोजा 15 घंटे 19 मिनट लंबा रहा। 

दुनिया के अलग-अलग देशों में दिन ढलने व सुबह होने के लिहाज से सहरी व इफ्तारी का समय देखा जाए तो सबसे लंबा रोजा 19 घंटे 28 मिनट का आइसलैंड में है। आइसलैंड में आखिरी रमजान का सहरी सुबह दो बजकर 44 मिनट व इफ्तार रात 10 बजकर 8 मिनट पर होगा। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड में सहरी व इफ्तारी के बीच महज 11 घंटे 20 मिनट का अंतर है।

आइसलैंड में छोटी होती हैं रातें 

उत्तर पश्चिमी यूरोप में बसे आइसलैंड में दिन 18 घंटे व रात छह घंटे की होती हैं। रात 10 बजे इफ्तार के साथ जैसे ही एक रोजा खुलता है तो चार घंटे बाद अगले रोजे का सहरी शुरू हो जाता है।

इन शहरों में सबसे लंबा रोजा

शहर            सहरी          इफ्तार         समय 

आइसलैंड    2.44 बजे     10.08 बजे   19 घंटे 28 मिनट

डेनमार्क      2.37 बजे     9.58 बजे   19 घंटे 21 मिनट 

नीदरलैंड     3.07 बजे     9.45 बजे   18 घंटे 38 मिनट 

इंग्लैंड        4.31 बजे      8.18 बजे   15 घंटे 47 मिनट 

सबसे छोटे रोजे वाले शहर 

शहर            सहरी          इफ्तार        समय 

न्यूजीलैंड      5.53 बजे     5.13 बजे    11 घंटे 20 मिनट 

आस्ट्रेलिया   5.23 बजे     4.55 बजे   11 घंटे 32 मिनट 

सिंगापुर       5.41 बजे     7.10 बजे   13 घंटे 19 मिनट 

हल्द्वानी      3.43 बजे     7.02 बजे   15 घंटे 19 मिनट 

वक्‍त-छोटा बड़ा होना मायने नहीं रखता 

मुफ्ती शाहिद अजहरी, इमाम जामा मस्जिद हल्द्वानी ने बताया कि रमजान अल्लाह की इबादत का सबसे पाक महीना है। रमजान में रोजेदार पूरी शिद्दत से रोजे रखते हैं। रोजेदार के लिए रोजे का वक्त छोटा-बड़ा होना मायने नहीं रखता।

यह भी पढ़ें : जीएसटी : सालाना रिटर्न से पहले भरना होगा 3बी व जीएसटीआर-वन

यह भी पढ़ें : कैलास मानसरोवर यात्रा: हेली सेवा की दो करोड़ रुपये की है उधारी, यात्रा में लग सकता है अड़ंगा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी