नैनीताल में डेढ़ माह बाद फिर शुरू हुआ रोपवे का संचालन, इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

कोविड की दूसरी लहर कम होने के बाद सरोवर नगरी में पर्यटन गतिविधियां चल पड़ी हैं। कोविड कर्फ्यू में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रोप-वे सुविधा को गुरुवार से फिर से शुरू कर दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:09 PM (IST)
नैनीताल में डेढ़ माह बाद फिर शुरू हुआ रोपवे का संचालन, इन बातों का रखना होगा ध्‍यान
नैनीताल में डेढ़ माह बाद फिरशुरू हुआ रोपवे का संचालन, इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

नैनीताल, जागरण संवाददाता : कोविड की दूसरी लहर कम होने के बाद सरोवर नगरी में पर्यटन गतिविधियां चल पड़ी हैं। कोविड कर्फ्यू में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रोप-वे सुविधा को गुरुवार से फिर से शुरू कर दिया। इससे निगम की कमाई बढ़ने के साथ ही सैलानियों को पर्यटन स्थल स्नोव्यू के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने का अवसर मिल गया है।

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए रोप-वे सुविधा के संचालन को केएमवीएन ने बाधित कर दिया था। निगम के जीएम एबी बाजपेयी ने बताया कि नैनीताल के संयुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद रोपवे संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। रोपवे के प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन पर्यटकों की संख्या फिलहाल कम है, उम्मीद है धीरे-धीरे हालत सुधरेंगे।

यह होंगे प्रतिबंध

रोप-ये का संचालन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। रोप-वे संचालन में प्रत्येक चक्कर के बाद रोप-वे ट्रॉली को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाना अनिवार्य होगा। रोप-वे में बैठे व्यक्तियों और रोप-वे को संचालित करने वाले ऑपरेटर, गाईड द्वारा मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। रोप-वे संचालन से पूर्व उसमें यात्रा करने वाले सभी व्यक्तियों की धर्मल स्कैनिंग अनिवार्य होगी। कोविड-19 के समस्त सुरक्षा मानकों का अनुपालन किये जाने के साथ ही भारत सरकार, राज्य सरकार , जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समय-समय पर निर्गत समस्त दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाना भी अनिवार्य होगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी