दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर बना ली सड़क, मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित : अजय भट्ट

मोदी की अगुआई में दुनिया की सबसे ऊंची 1930 मीटर की ऊंचाई पर लद्दाख में बीआरओ ने सड़क तैयार कर ली है। दुश्मन मोदी के खौफ व भारत माता की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से आसपास फटक नहीं रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:43 PM (IST)
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर बना ली सड़क, मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित : अजय भट्ट
केंद्रीय राज्य मंत्री ने ठस कुमाऊंनी बोली में ही भाषण दिया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। कमांडर (मोदी) की अगुआई में दुनिया की सबसे ऊंची 1930 मीटर की ऊंचाई पर लद्दाख में बीआरओ ने सड़क तैयार कर ली है। दुश्मन मोदी के खौफ व भारत माता की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से आसपास फटक नहीं रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने ठस कुमाऊंनी बोली में ही भाषण दिया। उन्होंने सीएम धामी को युवा बताते हुए कहा कि वह 'क्रिस्टल क्लियर जास सीएम मिल रयी। काकड़क फूल्यूड़ जस लागनीÓ। चुनावी माहौल पर ऊर्जा दी कि 'चुनाव में समय कम छू। सबूल कमर कस ल्हिड़ चैं...Ó।

नैनीताल सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जनआशीर्वाद रैली में कुमाऊंनी बोली में भाषण व आंचलिक मुहावरों से माहौल में रंगत घोली। सीएम के लिए बोले- 'देखिड़ांक लाल छा धामी ज्यू, कभत्तै सीरियस है जानी। जो लै आइ सटासट काम कर दिनी। शहर हैभेर शकर छनÓ। विपक्ष पर तंज कसा-'हमर तुमार चुनाव ऐगो। ख्वार में मुनाव में लै। पिछाड़ी बटी गदोरा गदोर है रै..Ó। आगे बोले- सीएम हैं तो हमारे छोटे भाई लेकिन कमांडर ने काबिलियत देख कर ही उन्हें प्रोटोकॉल में सबसे बड़ा बनाया है। चुटकी ली कि 'जो कुछी आब के नि है सकन, धामी ज्यूक सीएम बंड़ते ही सुन्न है गई।Ó विपक्ष पर तंज कसा कि 'पितवे की नथुली में इतु गुमान, सुनूंक जै हैं छी उडज़ानी आसमान...Ó। 

जनसंघ के संस्थापक सदस्यों का सम्मान

सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व कैबिनेट मंत्रियों तथा प्रदेश अध्यक्ष ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य शिव सिंह राणा, गोविंदलाल वर्मा, रणजीत सिंह भंडारी व रमेश धपोला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी