Subhas Chandra Bose Jayanti : नेताजी की 125वीं जयंती पर उनके बताए रास्‍ते पर चलने का लिया संकल्‍प

महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि देश की आजादी में महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका थी। युवाओं में नेताजी की तरह सोच की जरूरत होनी चाहिए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:32 PM (IST)
Subhas Chandra Bose Jayanti : नेताजी की 125वीं जयंती पर उनके बताए रास्‍ते पर चलने का लिया संकल्‍प
कार्यक्रम में अतिथ‍ियों ने कहा-देश नेताजी का सदैव ऋणी रहेगा।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी क्लब स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए नेताजी के आदर्शों पर चलना होगा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण भी किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि देश की आजादी में महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका थी। देश नेताजी का सदैव ऋणी रहेगा। कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1887 को ओडीसा के कटक जिले में हुआ था। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी, जो देश की आजादी के लिए संघर्ष की। नेताजी ने लोगों में राष्ट्र भक्ति का जोश भरा था। उनकी क्रांतिकारी सोच व जज्बे को सलाम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया था।

युवाओं में नेताजी की तरह सोच की जरूरत होनी चाहिए। जिससे देश को आगे ले जाया जा सके। इसके लिए उनके आदर्शों पर चलना होगा। माल्यार्पण करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, हिमांशु गाबा, मोहन खेड़ा, बबीता बैरागी, सचिन मुंजाल, अमर सिंह कश्यप, रोहित आर्य, राजेंद्र शर्मा, नाजिम रजा,मकसूद अली, राजीव यादव आदि शामिल थे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी