लोहाघाट की रेनू ने राज्य मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण, बढ़ाया जिले का मान

तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेल 2021 में नेशनल कराटे अकेडमी इंडिया की कोच एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रेनू बोरा ने स्वर्ण पदक जीता है। खेलों का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। रेनू बोहरा वर्तमान में हल्द्वानी के बच्चों को मार्शल आर्ट कराटे का प्रशिक्षण दे रही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 11:20 PM (IST)
लोहाघाट की रेनू ने राज्य मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण, बढ़ाया जिले का मान
अभी वह एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से एमए कर रही हैं।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : ऋषिकेश देहरादून में 25 व 26 सितंबर को आयोजित तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेल 2021 में नेशनल कराटे अकेडमी इंडिया की कोच एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रेनू बोरा ने स्वर्ण पदक जीता है। खेलों का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने अन्य जिलों से आए हुए मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता को 10000, रजत पदक 5000, कास्य 3000 विधानसभा कोष से देने की घोषणा की।

जनपद चम्पावत के लोहाघाट दिगालीचौड की रेनू बोहरा वर्तमान में हल्द्वानी के बच्चों को मार्शल आर्ट कराटे का प्रशिक्षण दे रही है। वह हल्द्वानी में अपनी मां निलावती देवी के साथ किराए में रहती है। पोस्टमैन पिता जोत सिंह ने बेटी के हुनर को पहचाना और उसे मार्शल आर्ट खेल के लिए प्रोत्साहित किया। इस बीच रेनू ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेली। 59वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद 60वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पिता की उम्मीदों पर खरी उतरती रही। मगर, 2017 में पिता जोत सिंह की अचानक मृत्यु ने इस खिलाड़ी को झकझोर दिया। एक साल तक रेनू ने खेल से ही दूरी बना ली।

बहरहाल अब खेल में दोबारा वापसी करते ही नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने रेनू को अहम जिम्मेदारी देकर उसका हौसला बढ़ाया है। रेनू ने स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई चम्पावत से पूरी की। जबकि अभी वह एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से एमए कर रही हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर नेशनल कराटे अकैडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, विधायक पूरन फर्तयाल, भाजयुमो नेता मयंक गहतोड़ी, अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट, शिक्षक डा. हरिशंकर गहतोड़ी, बृजेश ढेक आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी