पंडित दीनदयाल को किया भावपूर्वक याद, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया भाजपाइयों ने संकल्प

भाजपा के पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में वरिष्ठ नेता महेश खेतवाल ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय महान विचारक और पहले सह संस्थापक थे। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:03 PM (IST)
पंडित दीनदयाल को किया भावपूर्वक याद, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया भाजपाइयों ने संकल्प
जिला सहकारी बैंक की ओर से टीट बाजार में भी भाजपाइयों ने जन्मदिन पर पंडित उपाध्याय को याद किया।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। गरुड़, कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, शामा, काफलीगैर तहसील समेत सभी स्थानों पर जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा के पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में वरिष्ठ नेता महेश खेतवाल ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय महान विचारक और पहले सह संस्थापक थे। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महामंत्री राजेंद्र परिहार, रघुवीर सिंह दफौटी, पूर्व जिपंअ दीपा आर्य, जीवंती कांडपाल, दयाल कांडपाल, इंद्र फर्स्वाण, मोहन उप्रेती, प्रकाश साह, शेर सिंह आदि मौजूद थे। 

भाजपा मंडल कार्यालय गरुड़ में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, घनश्याम जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश आर्य आदि के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित किए। लौबांज, रतौड़ा, द्यौरड़ा आदि बूथें पर पंडित उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई गई। जिला सहकारी बैंक की ओर से टीट बाजार में भी भाजपाइयों ने जन्मदिन पर पंडित उपाध्याय को याद किया।

उधर, शक्ति केंद्र कंधार, ह्वील कुलवान, सिरकोट, पिंगलो, ज्वाणा स्टेट आदि स्थानों पर त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्ररख विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत को याद किया गया। इस दौरान इंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर, शक्ति केंद्र गुरुना के बूथ नंबर 165 पर संयोजक विनोद रौतेला, बूथ पालक भूपेश सिंह, सुरेंद्र चम्याल, श्याम सिंह रौतेला, राजेंद्र रौतेला, लक्ष्मण राम, अशोक सिंह, महेश सिंह, सुंदर राम आदि ने पंडित उपाध्याय को उनके जन्मदिन पर याद किया और पुष्प अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी