रजिस्ट्री कराने वालों को जल्द मिलेगी सहूलियत, ज्यादा संख्या में लोग करा सकेंगे रजिस्ट्री

कोविडकाल में जमीन मकान व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कराना मुश्किल हो रहा है। एक दिन में अधिकतम 20 आवेदकों को रजिस्ट्री की अनुमति मिल रही है। इस कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। हालांकि जल्द ही इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:46 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:46 AM (IST)
रजिस्ट्री कराने वालों को जल्द मिलेगी सहूलियत, ज्यादा संख्या में लोग करा सकेंगे रजिस्ट्री
रजिस्ट्री कराने वालों को जल्द मिलेगी सहूलियत, ज्यादा संख्या में लोग करा सकेंगे रजिस्ट्री

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : कोविडकाल में जमीन, मकान व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कराना मुश्किल हो रहा है। एक दिन में अधिकतम 20 आवेदकों को रजिस्ट्री की अनुमति मिल रही है। इस कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। हालांकि जल्द ही इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

हल्द्वानी में जमीन की खरीद-बिक्री का काफी काम होता है। हाल के वर्षों में मकान खरीदने-बेचने का चलन भी बढ़ा है। हल्द्वानी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सामान्य दिनों में रोजाना औसतन 30 से 40 रजिस्ट्री होती हैं। कोविड काल को देखते हुए इसे 20 तक सीमित कर दिया गया। इस कारण लोगों को कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभाग अब संख्या बढ़ाने की तैयारी में है।

गुरुवार को उप निबंधक कार्यालय बंद होने से गेट के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सुधांशु त्रिपाठी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि शुक्रवार से नियमित रूप से कामकाज होगा। एक दिन में अधिकतम 20 आवेदनों के निस्तारण की बाध्यता को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

उप निबंधक शर्मा को पितृ शोक

हल्द्वानी उप निबंधक कार्यालय में कार्यरत उप निबंधक अतुल शर्मा के पिता का बुधवार रात निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले अतुल शर्मा रात में ही अपने गांव के लिए रवाना हो गए। स्टाफ ने अतुल शर्मा के पिता के निधन पर शोक जताया। गुरुवार को रजिस्टरी कार्यालय में कामकाज नहीं हुआ।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी