Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू, इन तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

Kumaon Weather News Update दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार दोपहर बाद कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं नैनीताल और हल्‍द्वानी में झमाझम बारिश जारी है। रुद्रपुर में रिमझिम बारिश हो रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:37 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:37 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू, इन तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू, तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार दोपहर बाद कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं नैनीताल और हल्‍द्वानी में झमाझम बारिश जारी है। रुद्रपुर में रिमझिम बारिश हो रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर अत्यंत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है।

यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह

भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने सलाह जारी की है। भूस्खलन, चट्टान खिसकने की संभावना को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने, नदी व नालों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी है। कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमक सकती है। जिसे देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह जारी की है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन              अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी           33.8           27.8

नैनीताल            24.0           14.0

मुक्तेश्वर           23.5           15.3

अल्मोड़ा            30.5            21.7

चम्पावत           27.2            17.7

पिथौरागढ़          28.0           20.2

तापमान में दो डिग्री की गिरावट

नैनीताल जिलेभर में रविवार सुबह से बादल छाए रहे। हल्द्वानी समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में उमस ने बेहाल किया। दोपहर बाद झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचने का काम किया। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनीताल जिले में तीन दिन बाद बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी