Salt By Election : 2012 और 2015 उपचुनाव में हुआ था रिकॉर्ड मतदान

Salt By Election राज्य में अब तक 13 विधानसभा उपचुनाव हो चुके हैं। जहां तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर निरंतर मत प्रतिशत गिरता जा रहा है वहीं इन उप चुनावों की अलग ही कहानी है। जो हर एक मतदाता को जाननी जरूरी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:51 AM (IST)
Salt By Election :  2012 और 2015 उपचुनाव में हुआ था रिकॉर्ड मतदान
Salt By Election : 2012 और 2015 उपचुनाव में हुआ था रिकॉर्ड मतदान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Salt By Election :  राज्य में अब तक 13 विधानसभा उपचुनाव हो चुके हैं। जहां तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर निरंतर मत प्रतिशत गिरता जा रहा है वहीं, इन उप चुनावों की अलग ही कहानी है। जो हर एक मतदाता को जाननी जरूरी है। विधानसभा चुनावों के मुकाबले उप चुनावों में हमेशा मत प्रतिशत अच्छा रहता है।

नौ उप चुनावों में 50 फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिलचस्प बात ये है कि 2012 में सितारगंज और 2015 में भगवानपुर सीट के विधानसभा उप चुनाव के मत प्रतिशत ने कई रिकॉर्ड धरासाई कर दिए थे। इन दोनों चुनावों में 70 फीसद से अधिक मतदान हुआ था। जो कि अब तक के उपचुनावों में सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड है।

46 फीसद रहा सबसे कम मतदान

विधानसभा उपचुनावों में अब तक सबसे कम मतदान 2019 में पिथौरागढ़ उपचुनाव में हुआ था। यहां एक लाख नौ हजार 957 मतदाताओं में से केवल 50 हजार 751 ने ही वोट डाला था। जिस कारण मत प्रतिशत 46.15 फीसद ही रहा था। इसके अलावा 2014 में सोमेश्वर उपचुनाव में 47.25 फीसद और 2005 में द्वाराहाट उपचुनाव में 49.01 फीसद मतदान ही हुआ था।

आंकड़ों की जुबानी

वर्ष        उपचुनाव वाली सीट               मत प्रतिशत

2002      रामनगर                             52.78

2005      कोटद्वार                             50.07

2005      द्वाराहाट                             49.01

2009      विकासनगर                        58.88

2012      सितारगंज                          76.21

2014      सोमेश्वर                            47.25

2014      धारचूला                            52.58

2014      डोईवाला                           53.54

2015      भगवानपुर                          73.92

2018      थराली                              51.98

2019      पिथौरागढ़                          46.15

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी