रामनगर का छोटा बच्चा डांस में मचा रहा धमाल, माधुरी दीक्षित भी हैं कायल

रामनगर का यह होनहार बालक सोमांश इन दिनों टीवी पर चल रहे डांस दीवाने में जमकर धमाल मचा रहा है। रामनगर शहर के नगर पालिका सभासद व पूर्व सैनिक भुवन सिंह डंगवाल व माता कंचन डंगवाल का यह पुत्र नेशनल टीवी पर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:37 PM (IST)
रामनगर का छोटा बच्चा डांस में मचा रहा धमाल, माधुरी दीक्षित भी हैं कायल
सोमांश द्वारा कई टीवी रियलिटी शो में भी प्रतिभाग किया व जीता गया है।

विनोद पपनै, रामनगर। नन्ही सी जान, उम्र केवल छह साल और डांस ऐसा की बड़े बड़े उसके डांस के कायल हैं। रामनगर का यह होनहार बालक सोमांश इन दिनों टीवी पर चल रहे डांस दीवाने में जमकर धमाल मचा रहा है।

रामनगर शहर के नगर पालिका सभासद व पूर्व सैनिक भुवन सिंह डंगवाल व माता कंचन डंगवाल का यह पुत्र नेशनल टीवी पर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहा है। छोटी उम्र में जीते कई रियलिटी शो महज छह साल की उम्र में सोमांश ने बहुत से रियलिटी शो किये और जीते हैं। वह कक्षा दो के छात्र सोमांश ने कई शो जीते है। अपनी पहली डांस प्रतियोगिता मात्र तीन वर्ष की आयु में जीती थी। उसके बाद सोमांश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुपर डांसर ऑफ द ईयर 2018 सीजन 8 आगरा, उत्तराखंड उत्सव 2018, कॉर्बेट नगर उत्सव रामनगर 2018, यूनिबॉक्स टैलेंट हॉट दिल्ली 2018, लायंस क्लब नैनीताल 2018,द लैंड ऑफ कॉर्पोरेट रुड़की 2019, फूड फेस्ट रामनगर 2019 जैसे कई स्टेज सो सोमांश द्वारा जीते गए हैं, सोमांश द्वारा कई टीवी रियलिटी शो में भी प्रतिभाग किया व जीता गया है।

छोटी सी उम्र में कई शौक

सोमांश को डांस के अलावा स्केट्स चलाना, हार्डबोर्ड चलाना, स्विमिंग करना, साइकिलिंग करना वह एडवेंचर करना बहुत ज्यादा पसंद है। सोमांश वह अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहा है। ढाई साल से करता है डांस सोमांश अपनी उम्र मे मात्र ढाई साल से डांस कर रहा है।

माधुरी दीक्षित कहती हैं स्वैग ब्वॉय

डांस से दर्शकों को लुभाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोमांश को स्वैग ब्वॉय के नाम से बुलाती हैं। तो वहीं शो के अन्य जज उसे उत्तराखंड का शेर कहते है। सोमांश द्वारा इसका श्रेय अपने गुरुजन अरुण चौधरी, अवनी व अपने माता पिता को देते है। पिता भुवन सिंह डंगवाल ने बताया कि सोमांश बचपन से ही डांस का शौकीन रहा है। कही भी गाने चलने पर उसकी बॉडी और पैर अपने आप चलने लग जाते है। सोमांश के परिवार मे उनकी दादी कमला डंगवाल भी है, जो एक वीर नारी है। सोमांश के दादा जी स्व श्री रघुवीर सिंह डंगवाल वर्ष 1992 मे जम्मूकश्मीर के किरण सेक्टर मे आंतकवादीयों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे। सारा शहर उसे लिटिल चैम्प से पहचानता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी