रामनगर पालिका जनजागरूकता से डेंगू पर लगाएगी नियंत्रण, बांटे जा रहे पंपलेट

कोविड के अलावा अब डेंगू मच्छर का प्रकोप भी प्रशासन की परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के लिए नगर पालिका सतर्क हो गया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा भी अधिकारियों को डेंगू को समय रहते काबू करने के लिए कहा गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:19 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:19 AM (IST)
रामनगर पालिका जनजागरूकता से डेंगू पर लगाएगी नियंत्रण, बांटे जा रहे पंपलेट
रामनगर पालिका जनजागरूकता से डेंगू पर लगाएगी नियंत्रण, बांटे जा रहे पंपलेट

रामनगर, जागरण संवाददाता : कोविड के अलावा अब डेंगू मच्छर का प्रकोप भी प्रशासन की परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के लिए नगर पालिका सतर्क हो गया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा भी अधिकारियों को डेंगू को समय रहते काबू करने के लिए कहा गया है। इन दिनों पालिका द्वारा डेंगू से बचाव व जागरूकता के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

हर साल बरसात के मौसम में डेंगू मच्छर पैदा हो जाते हैं। प्राय: मच्छर घरों, भवनों तथा इनके आसपास एकत्रित खुले जैसे टायर, कूलर, गमलों के साफ पानी में अंडे देते हैं। यह मच्छर दिन के समय काटता है। जिससे वायरल बुखार होता है। वर्ष 2019 में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप रहा। डेंगू को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

पालिका द्वारा हर वार्ड में डेंगू की पहचान, बचाव व रोकथाम की जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके अलावा पंपलेट वितरित कर उसमें डेंगू से बचाव से संबंधित दिशा निर्देश प्रकाशित किए जाएंगे। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचना प्रसारित कराई जाएगी। उधर संयुक्त चिकित्सालय द्वारा भी मरीजों के उपचार के लिए डेंगू वार्ड बनाया गया है। डेंगू से बचाव के लिए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का भी सहारा लिया जाएगा।

डेंगू के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि डेंगू समय रहते काबू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम को घनी बस्तियों की जानकारी लेकर वहां डेंगू की रोकथाम के लिए कहा गया है। (दीवान सिंह बिष्ट विधायक रामनगर।)

डेंगू से यह बरते सावधानी कूलरों का पानी सप्ताह में अवश्य बदलें। घर में कीटनाकश दवाएं छिड़कें। बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं जिससे हाथ ढके रहे टंकियों व बर्तनों को ढककर रखें। रोगी को उपचारके लिए तत्काल अस्पताल ले जाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी