Ram Navami 2021 : रामनवमी पर मां भगवती की अराधना, कन्या कुंवारियों का विशेष पूजन

Ram Navami 2021 रामनवमी पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर पूजा अर्चना की। भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने देश व दुनिया से कोरोना खात्मे को माता से प्रार्थना की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 02:43 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 02:43 PM (IST)
Ram Navami 2021 : रामनवमी पर मां भगवती की अराधना, कन्या कुंवारियों का विशेष पूजन
घरों में कन्या पूजन कर सुख शांति के लिए मनोकामना की गई। कई मंदिरों में भंडारा भी लगा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : रानीखेत/अल्मोड़ा : Ram Navami 2021 : रामनवमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। मां से कोरोना संक्रमण की रोकथाम का आह्वान किया गया। घर घर कन्या पूजन भी हुआ। रामनवमी पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर पूजा अर्चना की।भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने कतारबद्ध होकर देश व दुनिया से कोरोना के खात्मे को माता से प्रार्थना की। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। पर्यटन नगरी स्थित झूला देवी, मनकामेश्वर, मां कालिका के मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर रहा। श्रद्धालुओं ने सपरिवार मंदिरों में माथा टेका। घरों में कन्या पूजन कर सुख शांति के लिए मनोकामना की गई। कई मंदिरों में भंडारा भी लगा।

द्वाराहाट : वासंतिक नवरात्र का हवन यज्ञ व कन्यापूजन के साथ वृतधारियों ने समापन किया। प्रातःकाल से ही घरों में शंख घंटाल की मधुर ध्वनियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवरात्र का उद्यापन कन्यापूजन के साथ किए जाने की परंपरा है। वृतधारियों के घरों में गणेश पूजा के साथ मां दुर्गा की अष्टोत्तर पूजा  व हवन यज्ञ हुए। तत्पश्चात कन्यापूजन की शुरुआत हुई। इस परंपरा में एक बालक की गणेश के रूप में तथा नौ कन्याओं का देवी के नौ रूपों में पूजन का विधान है। इनके चरण धो आरती उतारने के बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। उन्हें कई उपहार भी भेंट किए गए। हालातों के अनुसार इस पूजन में भी बदलाव आया है। कन्याओं की कमी और वर्तमान में कोरोना संकटकाल के चलते पूजा का रूप सूक्ष्म रूप देखा गया। नौ के स्थान पर एक या दो कन्याओं का देवी के नौ रूपों पूजन किया गया।

रामनवमी पर मंदिरों में भजन कीर्तन, घरों में कन्या पूजन

मानिला:  चैत्र नवरात्रि की  नवमी पर मंदिरों में पूजा अर्चना और भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो गया है। उधर नौ दिनों तक मां शक्ति की उपासना करने वाले भक्तों ने कन्या पूजन किया।

विकास खंड के तल्ला मानिला,मल्ला मानिला में सुबह से ही माता के दर्शनो को भक्त आ रहे है। घरों में कन्या पूजन भी किया है रहा है। भजन कीर्तनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया है। ग्राम पुरियाचौरा की महिलाओं ने इष्ट देव मंदिर में साफ सफाई कर कीर्तन भजनों से माता की आरती की।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी