रकसिया ने मचाई तबाही, घरों व दुकानों में घुसा पानी, कई जगह दीवार टूटी, मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

18 अक्टूबर की देर शाम से ही नाले में पानी बढऩे लगा। रात 11 बजे तक नाला उफनाने लगा। घरों में पानी घुस गया। जगह-जगह मार्ग टूट गया है। आवागमन प्रभावित हो गया है। नाले के किनारे घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:56 PM (IST)
रकसिया ने मचाई तबाही, घरों व दुकानों में घुसा पानी, कई जगह दीवार टूटी, मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
आवागमन प्रभावित हो गया है। नाले के किनारे घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : तेज बारिश से उफनाए रकसिया नाले ने भी तबाही मचा दी है। जहां घरों व दुकानों में पानी घर गया, वहीं कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। खेतों में धान की फसल चौपट हो गई है।दमुवाढूंगा से प्रेमपुर लोश्ज्ञानी तक रकसिया नाला गुजरता है। 18 अक्टूबर की देर शाम से ही नाले में पानी बढऩे लगा। रात 11 बजे तक नाला उफनाने लगा। घरों में पानी घुस गया। जगह-जगह मार्ग टूट गया है। आवागमन प्रभावित हो गया है। नाले के किनारे घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

छड़ायल सुयाल के पास बिड़ला स्कूल के आसपास घरों में पानी घुस गया। इसके आसपास दुकानें आधी डूब गई। धान के खेतों से लेकर घरों व प्रतिष्ठानों में मलबा घुस गया। व्यवसायी लोकेश बिष्ट का कहना है कि सड़क पर मलबा आने दोपहिया वाहनों के स्लिप होने का खतरा बना हुआ है। इसकी सफाई तक नहीं हुई है। वहीं प्रेमपुर लोश्ज्ञानी के बाद नाला बंद हो जाता है। निकासी न होने की वजह से पानी सड़क से लेकर आसपास फैल गया। वहां पर मंजर भयावह हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी निरीक्षण करने भी नहीं पहुंचे। प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।  

सीएम पोर्टल तक शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

लालडांठ निवासी कमल जोशी का कहना है कि घर में पानी घुस जाने की वजह से रात भर नहीं हो सके। घर का सामाना खराब हो गया। यह स्थिति आए दिन की है। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल से लेकर कई अधिकारियों को कर दी गई है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता है।

संक्रामक रोगों का बढ़ गया खतरा

जगह-जगह मलबा एकत्रित होने से क्षेत्र में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। पानी देर तक ठहरने से डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है।

chat bot
आपका साथी