किन्नर रजनी रावत ने हाई कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

देहरादून की किन्नर रजनी रावत ने सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:08 PM (IST)
किन्नर रजनी रावत ने हाई कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार
किन्नर रजनी रावत ने हाई कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

नैनीताल, [जेएनएन]: देहरादून की किन्नर रजनी रावत ने सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से तीन अक्टूबर तक जवाब पेश करने को कहा है।

किन्नर रजनी रावत ने याचिका दायर कर कहा है कि उनको देहरादून की किन्नर गद्दी विरासत में 1996 से मिली हुई है। कुछ समय से कुछ बाहरी जिलों के किन्नर जैसे हरियाणा यूपी के उनके नाम से वसूली कर रहे है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनको धमकी दी गयी। याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी देहरादून से भी की।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में अब निचली अदालत से भी मिल सकेगी अग्रिम जमानत

यह भी पढ़ें: ढैंचा बीज घोटाला मामले में हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री को बड़ी राहत 

chat bot
आपका साथी