Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू, तीन जिलों में अलर्ट जारी

Kumaon Weather News Update करीब तीन सप्ताह के इंतजार के बाद आखिरकार कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को दक्षिण-पूर्वी हवा के साथ कुमाऊं में कई जगह बारिश की फुहारें गिरी। दो दिन कुमाऊं में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 07:22 AM (IST)
Kumaon Weather News Update :  कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू, तीन जिलों में अलर्ट जारी
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू, तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : करीब तीन सप्ताह के इंतजार के बाद आखिरकार कुमाऊं में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को दक्षिण-पूर्वी हवा के साथ कुमाऊं में कई जगह बारिश की फुहारें गिरी। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन कुमाऊं में बारिश की संभावना बनी रहेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में यातायात करने समय सावधानी बरतने, नदी व नालों के करीब नहीं जाने की सलाह जारी की है।

जानें प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी          35.2            18.7

नैनीताल          22.0           14.0

चम्पावत          23.0           20.0

पिथौरागढ़       28.5           18.7

अल्मोड़ा         30.0            21.0

मुक्तेश्वर          22.6            15.7

(नोट : अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

हल्द्वानी में रिमझिम फुहारों से राहत

शनिवार को बारिश का दौर शुरू गिरी बारिश की रिमझिम फुहारों ने राहत दी। हल्द्वानी में दोहपर से काले बादल छाए रहे। अपराह्न तीन बजे बाद रिमझिम बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। मानसून सक्रिय होने के बाद 19 जून से बारिश का दौर थम गया था। करीब तीन सप्ताह बाद हुई बारिश ने राहत पहुंचाने का काम किया है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा। सामान्य के अपेक्षा यह तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

chat bot
आपका साथी