Kumaon Weather News Update : बारिश का दौर थमा, अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

Kumaon Weather News Update बारिश का दौर थमने को है। सोमवार को अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 07:39 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 07:39 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : बारिश का दौर थमा, अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
Kumaon Weather News Update : बारिश का दौर थमा, अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : बारिश का दौर थमने को है। सोमवार को अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। छह अक्टूबर से बारिश की संभावना और भी कम हो जाएगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह से 10 अक्टूबर के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इसी बीच दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई होने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम       न्यूनतम

नैनीताल       27.1             17.8

हल्द्वानी       30                23

पिथौरागढ़     31.6             19.7

रुद्रपुर           33.6             23.5

अल्मोड़ा        30.6            16.7

बागेश्वर        34.7            19.7

मानसून की विदाई के अनुकूल बनी परिस्थिति

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई की बेला नजदीक है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञानियों ने संभावना व्यक्त की है कि छह अक्टूबर से उत्तर भारत के कई हिस्सों से मानसून की विदाई होने लगेगी। मानसून की विदाई राजस्थान से शुरू होकर उत्तर पश्चिम इलाकों से आगे बढ़ते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार से उत्तराखंड में बारिश का दौर थम जाएगा। अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। यह स्थिति मानसून की विदाई के अनुकूल है। उत्तराखंड में इस बार मानसून काल में लंबी अवधि के औसत से 98 फीसद बारिश हुई है। इधर, सोमवार को हल्द्वानी में हल्की धुंध रही। अधिकतम तापमान 30.1 व न्यूनतम 23.1 डिग्री रहा।

chat bot
आपका साथी