Uttrakhand Forest Fire News : उत्‍तराखंड में बरसे पत्‍थर, जंगल की आग से च‍िटक कर सड़क पर ग‍िरे, ठप हुआ रानीखेत-खैरना स्‍टेट हाईवे

Uttrakhand Forest Fire News रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप कनवाडी़ की पहाड़ी से पत्थर स्टेट हाईवे पर आ गिरे। कई वाहनों पर भी पत्थरों की बरसात हुई। बमुश्किल वाहन चालकों ने अपनी जान बचाई। संयोगवश कोई चोट‍िल नहीं और बड़ा हादसा टल गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:08 PM (IST)
Uttrakhand Forest Fire News : उत्‍तराखंड में बरसे पत्‍थर, जंगल की आग से च‍िटक कर सड़क पर ग‍िरे, ठप हुआ रानीखेत-खैरना स्‍टेट हाईवे
आग के लगातार धधकने से पत्थरों की बरसात भी बढ़ गई।

जागरण संवाददाता, गरमपानी : Uttrakhand Forest Fire News : जंगलों की आग अब मानव जीवन पर भारी पड़ने लगी है। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप कनवाडी़ की पहाड़ी से पत्थर स्टेट हाईवे पर आ गिरे। कई वाहनों पर भी पत्थरों की बरसात हुई। बमुश्किल वाहन चालकों ने अपनी जान बचाई। संयोगवश कोई चोटील नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

बुधवार को रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप कनवाड़ी की पहाड़ी आग से धधक उठी। देखते ही देखते आग पूरी पहाड़ी में फैल गई। आग की बड़ी बड़ी लपटों ने पूरी पहाड़ी को आगोश में ले लिया। एकाएक पहाड़ी से पत्थर गरम होकर चटक कर स्टेट हाईवे पर आ गिरे। देखते ही देखते पत्थरों की बरसात होने लगी। आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने बमुश्किल जान बचाई। आग के लगातार धधकने से पत्थरों की बरसात भी बढ़ गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

करीब करीब दो घंटे तक आवाजाही ठप हो गई। आग की लपटों ने कई हेक्टेयर वन संपदा खाक कर दी। जंगली जानवरों को भी नुकसान का अंदेशा है। पत्थरों की बरसात के बीच कई वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल वाहन निकाल दिए बाद में पत्थरों के क्रम थमने के बाद आवाजाही सुचारू हुई। कुछ देर बाद फिर से पत्थर गिरने लगे। वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही की।

लगातार धधक रहे जंगलों पर आग पर काबू ना पाए जाने से लोगों में वन विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। दो टूक कहा कि यदि शुरुआत में ही आग पर काबू पा लिया जाए तो वन संपदा को खाक होने से बचाया जा सकता है। लोगो ने विभाग कुंभकरण की नींद में होने की बात कही।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी