Nainital Weather Update : सुस्त हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून, आज राहत, कल से फिर भारी बारिश के आसार

क्षिण-पश्चिम मानसून का सक्रिय सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ा है। इसके चलते रविवार को कुछ जगह हल्की बारिश हुई। हल्द्वानी में दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:12 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:12 AM (IST)
Nainital Weather Update : सुस्त हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून, आज राहत, कल से फिर भारी बारिश के आसार
Nainital Weather Update : सुस्त हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून, आज राहत, कल से फिर भारी बारिश के आसार

हल्द्वानी, जेएनएन : दक्षिण-पश्चिम मानसून का सक्रिय सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ा है। इसके चलते रविवार को कुछ जगह हल्की बारिश हुई। हल्द्वानी में दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। सोमवार सुबह भी मौसम साफ है। आज बारिश की संभावना नहीं, जबकि मंगलवार को एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से कुमाऊं में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

हल्द्वानी में रविवार सुबह बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। काठगोदाम क्षेत्र में आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। दोपहर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री व न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत और अल्मोड़ा जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

हल्द्वानी         31.0 मिमी

चम्पावत         41.0 मिमी

पिथौरागढ़      20.5 मिमी

पंतनगर         2.3 मिमी

मुक्तेश्वर         9.6 मिमी

अल्मोड़ा        1.5 मिमी

रामनगर        3..4 मिमी

नैनीताल         6.8 मिमी

(नोट: रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक)

नालों की सफाई नहीं हुई पूरी

बरसात अपना कहर दिखाने लगी है, लेकिन नगर निगम अभी तक नालों की सफाई का काम पूरा नहीं करा पाया है। थोड़ी बारिश में भी शहर के कई इलाकों में पानी भरने से कचरा रोड पर जमा हो रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल ने बताया कि नाला सफाई का काम जारी है। 14 नालों में आधे से अधिक साफ हो चुके हैं। जहां कचरा जमा हो रहा है उसे तत्काल उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो उसका तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 

तेज बहाव के कारण तीन महिलाएं कोसी नदी में बहीं, दो का शव बरामद, एक की तलाश जारी 

chat bot
आपका साथी