Kumaon Weather Update : कुमाऊं में शनिवार को भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कुछ जगह गरज के साथ तेज बौछार के आसार

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं कहीं पर गरज के साथ तेज बौछार पडऩे या भारी बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:46 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:46 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में शनिवार को भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कुछ जगह गरज के साथ तेज बौछार के आसार
रविवार से बारिश में कमी आने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला शनिवार को भी बने रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं कहीं पर गरज के साथ तेज बौछार पडऩे या भारी बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। 

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन       अधिकतम    न्यूनतम 

हल्द्वानी      30.6         22.7

नैनीताल     19.7         15.0

रुद्रपुर        32.2         23.7

अल्मोड़ा     28.7         19.7

चम्पावत     24.2         16.7

पिथौरागढ़    27.5        17.7

जागेश्वर     21.2         16.2

बारिश के बाद दो डिग्री लुढ़का पारा 

शुक्रवार को नैनीताल जिलेभर में बारिश हुई। सर्वाधिक 40 मिमी बारिश काठगोदाम में दर्ज की गई। बारिश के बाद हल्द्वानी के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व न्यूनतम 22.7 डिग्री रहा। बीते 24 घंटे के दौरान नैनीताल में 10.5 मिमी, बेतालघाट में 22 मिमी, मुक्तेश्वर में 19.6, अल्मोड़ा 0.5 मिमी व कालाढूंगी में 22 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रुद्रपुर में 3 मिमी, चम्पावत 0.5 मिमी बारिश हुई। 

चम्पावत की 10 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद 

जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाओं में एक बार फिर तेजी आई है। मलबा आने से गांवों को जोडऩे वाली 10 सड़कें बंद हो गई हैं। जबकि एनएच-9 पर शुक्रवार की सुबह सात बजे से नौ बजे तक सड़कबंद होने से तीन घंटे आवाजाही ठप रही। देर शाम तक स्वाला, धौन, भारतोली और लीसा डिपो के पास आंशिक रूप से मलबा गिरने का सिलसिला जारी था।

chat bot
आपका साथी