Kumaon Weather Update : आगामी दो-तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, आज यहां भारी बारिश का अलर्ट

Kumaon Weather Update कुमाऊं में मानसून के आगमन से पहले ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:29 AM (IST)
Kumaon Weather Update : आगामी दो-तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, आज यहां भारी बारिश का अलर्ट
Kumaon Weather Update : आगामी दो-तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, आज यहां भारी बारिश का अलर्ट

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : कुमाऊं में मानसून के आगमन से पहले ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का क्रम आगामी दो से तीन दिन जारी रहने की संभावना है। विशेषकर रविवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नैनीताल, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

हल्द्वानी के ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

शनिवार को हल्द्वानी में झमाझम बारिश में तरबतर हो गया। दो दौर में एक घंटे तक हुई बारिश ने शहर की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। नाले चोक होने से नैनीताल रोड का पानी सड़क पर बहता रहा। स्टेडियम रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई। इंदिरानगर नाला सड़क पर बहता रहा। गणपति विहार, जोशी विहार, चौधरी कालोनी, न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पानी भरने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी।

तापमान में गिरावट से राहत

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। शुक्रवार से यह 3.4 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 23.3 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री व न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज हुआ।

कुमाऊं में शनिवार को हुई बारिश (मिमी में)

जिला                वास्तविक           औसत

नैनीताल            11.7                  8.4

यूएसनगर           4.6                  4.6

अल्मोड़ा             24.1                5.5

चम्पावत             17.0                 5.0

पिथौरागढ़          16.8                 6.8

बागेश्वर              43.3                5.5

18 के आसपास पहुंचेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार में प्रवेश कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून तय समय से आगे चल रहा है। 18 से 20 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी