Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा, कुछ जगह छिटपुट बारिश छोड़कर शुष्क रहेगा मौसम

Kumaon Weather News Update पिछले तीन दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा है। बुधवार सुबह कुमाऊं के अधिकतर जिले में आसमान साफ रहा और धूप निकली है। मंगलवार को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 06:24 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 06:24 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा, कुछ जगह छिटपुट बारिश छोड़कर शुष्क रहेगा मौसम
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, कुछ जगह छिटपुट बारिश छोड़कर शुष्क रहेगा मौसम

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather News Update : पिछले तीन दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा है। बुधवार सुबह कुमाऊं के अधिकतर जिले में आसमान साफ रहा और धूप निकली है। मंगलवार को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है।मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ मंडल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। दोपहर बाद से ही मौसम साफ होने लगेगा।

गुरुवार से अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाज अगले सप्ताह भी तपिश वाली गर्मी के आसार बहुत कम हैं। माैसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आगामी पांच दिन तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। कुमाऊं के प्रमुख पर्यटक स्थल नैनीताल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। सामान्य की अपेक्षा यह चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 10.1 डिग्री पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में भी तापमान नीचे आया है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चम्पावत का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, न्यूनतम 16 डिग्री, पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री व न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा।।

लगातार बदलते मौसम के कारण बीमार पड़ रहे लोग

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ने लगे हैं। बारिश, धूप और रात को ठंड से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। खानपान और रहन-सहन में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात डा. पंकज पंत ने कहा कि जिन लोगों को जल्दी सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां पकड़ लेती हैं, अक्सर देखा जाता है कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी