Kumaon Weather News Update : आंशिक बादलों के बीच कुछ जगह छिटपुट बारिश के आसार, जानें तीन दिनों का पूर्वानुमान

Kumaon Weather News Update दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर थम गया। रविवार को हल्द्वानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कमोवेश समूचे कुमाऊं में भी यही स्थिति रही। बारिश का दौर थम गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 07:49 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : आंशिक बादलों के बीच कुछ जगह छिटपुट बारिश के आसार, जानें तीन दिनों का पूर्वानुमान
Kumaon Weather News Update : आंशिक बादलों के बीच कुछ जगह छिटपुट बारिश के आसार, जानें तीन दिनों का पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर थम गया। रविवार को हल्द्वानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कमोवेश समूचे कुमाऊं में भी यही स्थिति रही। बारिश का दौर थम गया है लेकिन तापमान में गिरावट के कारण मौसम गर्मी से राहत देने वाला हो रहा है।

रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य की अपेक्षा यह तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कुमाऊं में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। फिलहाल दो सितंबर तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश या एक-दो दौर की बौछार पड़ सकती हैं।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

रुद्रपुर           29.7           24.5

हल्द्वानी      28.7           23.5

नैनीताल       23.2          16.5

जागेश्वर       22.2          16.5

कौसानी       24.2           17.2

बागेश्वर       33.0            22.0

चम्पावत      24.7           18.2

रामनगर      29.2            24.2

अल्मोड़ा      30.7            20.2

(नोट: अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

कालाढूंगी में सर्वाधिक बारिश

शनिवार को कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक कालाढूंगी में सर्वाधिक 18 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा नैनीताल में 3 मिमी, काठगोदाम में 8 मिमी, कौश्याकुटौली में 9.6 मिमी, बेतालघाट में 6.2 मिमी, रामनगर में 3.4 मिमी, मुक्तेश्वर में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

chat bot
आपका साथी