Kumaon Weather Update : कुमाऊं में कुछ जगह शनिवार को भी बारिश संभव, रविवार से आएगी कमी

Kumaon Weather Update मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को नैनीताल चम्पावत बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। अन्य जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 06:05 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में कुछ जगह शनिवार को भी बारिश संभव, रविवार से आएगी कमी
सोमवार से बुधवार के बीच प्रदेश में कहीं कहीं पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं के अनेक हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी यह क्रम बने रहने की संभावना है, जबकि रविवार से बारिश में कमी आएगी और तापमान में तेजी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। अन्य जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर पडऩे से रविवार से बारिश का दायरा घटने लगेगा। हालांकि सोमवार से बुधवार के बीच प्रदेश में कहीं कहीं पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख शहरों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      32.5         25.7

रुद्रपुर        33.9         26.6

नैनीताल      20.6         17.5

पंचेश्वर      23.1         21.2

लोहाघाट     22.6         19.2

जागेश्वर     22.2          17.2

देवीधुरा      21.2          17.2

कौसानी     22.5          18.5

अल्मोड़ा    21.2           21.7

रुद्रपुर में 15 मिमी बारिश

शुक्रवार को कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश हुई। तराई क्षेत्र में पांच दिनों बाद बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक रुद्रपुर में 15 मिमी बारिश हुई। नैनीताल में 0.5 मिमी, जागेश्वर में 3.5 मिमी, चम्पावत जिले के लोहाघाट में 1 मिमी, देवीधुरा में 0.5 मिमी, बागेश्वर जिले के कौसानी में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में 4.5 मिमी वर्षा हुई।

chat bot
आपका साथी