Uttarakhand Weather News Update : पिथौरागढ़ व नैनीताल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, चोटियों पर हिमपात जारी

उत्‍तराखंड में मौसम का रुख बदल चुका है। नैनीताल और पिथौरागढ़ में रुक-रुक बारिश हो रही है। तो पिथौरागढ़ के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। आसमान में काले बादलों का घेरा है। बारिश के कारण कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। लोग घरों में कैद हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:42 AM (IST)
Uttarakhand Weather News Update : पिथौरागढ़ व नैनीताल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, चोटियों पर हिमपात जारी
Uttarakhand Weather News Update : पिथौरागढ़ व नैनीताल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, चोटियों पर हिमपात जारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्‍तराखंड में मौसम का रुख बदल चुका है। नैनीताल और पिथौरागढ़ में रुक-रुक बारिश हो रही है। तो पिथौरागढ़ के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। आसमान में काले बादलों का घेरा है। बारिश के कारण कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। लोग घरों में कैद हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में धूप निकलने के आसार हैं। रविवार को हल्द्वानी में दोपहर बाद बादल छाए रहे। बादलों की वजह से तापमान में थोड़ी तेजी आई है। मौसम विभाग ने सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी इलाकों में रात व सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थलों का तापमान

स्थल               अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी          25.6          16.6

पंतनगर            25.6         14.5

अल्मोड़ा            24.2         8.0

नैनीताल           15.5          8.5

चम्पावत           18.0          5.1

लोहाघाट           18.2          3.9

बागेश्वर            23.2         11.8

पिथौरागढ़         22.0         7.2

रिश्तों को गरमाहट दे रही युवाओं की सोच

ठिठुरती ठंड में पिथौरागढ़ के गरीब, असहाय व जरू रतमंदों को राहत देने के लिए यूथ उपलिफ्टमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन (युवा) व पहली मंजिल संस्थान ने नेकी की दीवार लगाई है। जिसके जरिए जरू रतमंदों को गर्म कपड़े मुहैया कराए जा रहे हैं। रविवार को चिमिस्यानौला में नेकी की दीवार की शुरु आत हुई। लोगों ने नेकी की दीवार पर गर्म कपड़े, कंबल व अन्य सामग्री दान दी। इस दौरान जरू रतमंद, गरीब, असहाय, मजदूर वर्ग ने नेकी की दीवार पर पहुंचकर अपनी जरू रत के अनुसार सामग्री प्राप्त की। युवा संस्था के अभिषेक बोहरा ने कहा कि जाड़े के मौसम में गरीब, असहाय लोगों को गर्म कपड़े, कंबल आदि की जरू रत होती है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इन्हें नहीं खरीद पाते हैं। उन्होंने सभी से इस नेक कार्य के लिए अपना सहयोग करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी