Kumaon Weather News Update : नैनीताल समेत चार जिलों में बारिश का अनुमान

Kumaon Weather News Update नैनीताल समेत प्रदेश के चार जिलों में आज बारिश के पूरे आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक नैनीताल पौड़ी चम्पावत व देहरादून जनपद के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:09 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:09 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : नैनीताल समेत चार जिलों में बारिश का अनुमान
Kumaon Weather News Update : नैनीताल समेत चार जिलों में बारिश का अनुमान

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather News Update : नैनीताल समेत प्रदेश के चार जिलों में आज बारिश के पूरे आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक नैनीताल, पौड़ी, चम्पावत व देहरादून जनपद के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व न्यूनतम 25.2 रहेगा। जबकि मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर में 40.1 व 28.4 होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डा. विक्रम सिंह के मुताबिक नैनीताल समेत इन चार जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट भी जारी किया गया है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन             अधिकतम    न्यूनतम

अल्मोड़ा           27.2           18.2

पिथौरागढ़         26.2          16.7

बागेश्वर            28.2           20.00

नैनीताल           24.2           17.00

नैनीताल में ज्यादा बारिश हुई

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानी सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नैनीताल जिले में अन्य जगहों के मुकाबले ज्यादा बारिश हुई। यहां बारिश का लेवल 35.5 मिलीमीटर तक था। जिस वजह से न्यूनतम तापमान का आंकड़ा 16.8 सेल्सियस तक भी पहुंचा। वहीं, सोमवार दोपहर हल्द्वानी में पारा चढऩे के साथ तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। मगर शाम के साथ मौसम पूरी तरह बदल गया था। आज बारिश होने पर गर्मी से और राहत मिलेगी।

सड़कों की स्थिति फिलहाल ठीक

कुमाऊं में चार जिलों के पूर्ण पर्वतीय होने के कारण बारिश की वजह से अक्सर सड़क मार्ग बंद हो जाते हैं। हालांकि, सोमवार को इस मामले में स्थिति ठीक थी। आपात स्थिति में एनएच ने रास्तों को खुलवाने के लिए भूस्खलन के केंद्र माने जाने वाली जगहों पर बुलडोजर आदि व्यवस्था को मजबूत कर रखा है।

chat bot
आपका साथी