Kumaon Weather Update : पहाड़ों को बारिश व ओलावृष्टि, मैदानों को अंधड़ से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने शनिवार में बारिश में कमी व तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हालांकि पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कुमाऊं के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 07:10 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पहाड़ों को बारिश व ओलावृष्टि, मैदानों को अंधड़ से मिलेगी राहत
मैदानी इलाकों का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय सिस्टम अब कमजोर पडने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार में बारिश में कमी व तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हालांकि पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कुमाऊं के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में पिछले तीन दिनों से परेशान कर रही अंधड़ शनिवार से थमने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। अप्रैल के आखिरी दिनों में मैदानी इलाकों का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

बीते सप्ताह बारिश की एक्टिविटी देखी गई है। इसकी वजह से मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में कमी आई है। हल्द्वानी का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आ गया है। नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आने से सुबह-शाम व रात के समय ठंड का अससास हो रहा है। मुक्तेश्वर में शुक्रवार को दिन का तापमान 15 डिग्री बना रहा। लोग दिन के समय स्वेटर पहने दिखाई दिए। पहाड़ों के अन्य जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन     अधिकतम  न्यूनतम

हल्द्वानी     32.0      17.6

नैनीताल    25.0      7.0

मुक्तेश्वर    15.5      4.8

अल्मोड़ा     24.0      9.6

चम्पावत     24.0      7.0

पिथौरागढ़   18.7      7.3

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी