Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, मैदानी जिलों में चल सकती है अंधड़

Kumaon Weather Update पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय हो चला है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि ओलावृष्टि किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:42 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:42 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, मैदानी जिलों में चल सकती है अंधड़
Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, मैदानी जिलों में चल सकती है अंधड़

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: Kumaon Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय हो चला है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि ओलावृष्टि किसानों की चिंता बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि बुधवार से अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी दिखाई दे सकती है। बुधवार को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से झोंकेदार हवा चल सकती है।

तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत
बीते सप्ताह बारिश की एक्टिविटी देखी गई है। इसकी वजह से मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में कमी आई है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हालांकि सोमवार की तुलना में यह मामूली बढ़ा है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री पर आ गया। मुक्तेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में तापमान में गिरावट के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। फिलहाल यह राहत आगे कुछ दिन बनी रह सकती है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अप्रैल आखिरी सप्ताह फिर से तापमान में तेजी आने लगेगी।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन     अधिकतम        न्यूनतम
हल्द्वानी     36.0       11.4
नैनीताल    27.0       15.0
मुक्तेश्वर    23.1       9.1
अल्मोड़ा    29.3       10.3
चम्पावत    25.0       7.9
पिथौरागढ़   27.0       10.4

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी