Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार

Kumaon Weather News Update मौसम विभाग के मुताबिक आज नैनीताल समेत कुमाऊं के चार अन्य जिलों में बारिश होने की काफी संभावना है। नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ व चम्पावत में भारी बारिश का पूर्वा नुमान लगाया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:57 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather News Update : मौसम विभाग के मुताबिक आज नैनीताल समेत कुमाऊं के चार अन्य जिलों में बारिश होने की काफी संभावना है। नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत में भारी बारिश का पूर्वा नुमान लगाया गया है। जिस वजह से मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत सड़कों को लेकर आएगी। इसलिए एनएच व लोनिवि ने भूस्खलन आशंका वाली जगहों पर बुलडोजर आदि की व्यवस्था की है। ताकि मलबे को हटा तुरंत मार्ग खोला जा सके।

स्टेशन          अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान

पंतनगर         32.7                         23.6

मुक्तेश्वर       21.4                        14.5

पिथौरागढ़      26.00                      17.2

नैनीताल        29.00                      16.00

बागेश्वर        31.00                       21.00

अल्मोड़ा        28.5                        19.00

बिठौरिया व लालडांठ में संकट बरकरार

बारिश की वजह से ध्वस्त पेयजल लाइन मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं जुड़ सकी। जिस वजह से बिठौरिया, लालडांठ आदि क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान ने टैंकर भेज व्यवस्था बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण लोगों को निजी टैंकर भी मंगाने पड़े। सोमवार दोपहर बारिश का पानी बढऩे के कारण नाले में मलबा भी आ गया था। इस मलबे ने मुख्य लाइन को तोड़ दिया। वहीं, पानी होने के कारण दूसरे दिन भी मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका।

मंगलवार रात हुई बारिश से मिली राहत

मंगलवार को दिन भर मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी व आसपास के इलाके में उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि, रात में बारिश होने के कारण लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, इस दौरान शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई।

chat bot
आपका साथी