Kumaon Weather News Update : कुमाऊं चार जिलों में अलर्ट जारी, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

Kumaon Weather News Update कुमाऊं के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तीव्र बौछार पड़ सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:52 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:52 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं चार जिलों में अलर्ट जारी, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं चार जिलों में अलर्ट जारी, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तीव्र बौछार पड़ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से कुमाऊं में भी मानसून की एक्टिविटी दिखाई दे सकती है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन             अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी          32.5            23.7

रुद्रपुर               35.2            25.2

नैनीताल            25.7           16.6

चम्पावत           25.7            18.1

पिथौरागढ़         28.9            19.0

बागेश्वर             35.5            22.1

जागेश्वर           23.2             17.2

पहाड़ की बारिश ने रोका पानी

पहाड़ पर हो रही बारिश के कारण हल्द्वानी के पांच हजार लोगों का पानी बंद हो गया। दरअसल, रकसिया नाले से पानी की मुख्य लाइन गुजरती है। जिसके जरिये बिठौरिया व आसपास के इलाके में आपूर्ति होती है। लेकिन तेज बहाव के कारण सोमवार दोपहर पानी की लाइन टूट गई। वहीं, नाले में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण जल संस्थान मरम्मत भी नहीं करवा सका। ऐसे में लोग टैंकरों पर निर्भर हो गए।

सिल्ट से आएगी दिक्कत

बीते एक महीने में आठ बार गौला बैराज में सिल्ट आने के कारण जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। अब चार जिलों में यलो अलर्ट के कारण दोबारा गाद आने का डर बना है।

chat bot
आपका साथी