आपदा के बाद बहाल हुई काठगोदाम से रेल और हल्‍द्वानी से हेलीकॉप्‍टर सेवा

काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में बारिश से मिट्टी के कटान और जलभराव के कारण तीन दिनों तक रेल सेवा प्रभावित रही। गुरुवार को काठगोदाम से 14 ट्रेनों का संचालन सुचारू कर दिया गया। वहीं काठगोदाम-जैसलमेर अप और डाउन ट्रेन को लालकुआं से संचालित किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:04 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:04 AM (IST)
आपदा के बाद बहाल हुई काठगोदाम से रेल और हल्‍द्वानी से हेलीकॉप्‍टर सेवा
आपदा के बाद बहाल हुई काठगोदाम से रेल और हल्‍द्वानी से हेलीकॉप्‍टर सेवा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में बारिश से मिट्टी के कटान और जलभराव के कारण तीन दिनों तक रेल सेवा प्रभावित रही। गुरुवार को काठगोदाम से 14 ट्रेनों का संचालन सुचारू कर दिया गया। वहीं, काठगोदाम-जैसलमेर अप और डाउन ट्रेन को लालकुआं से संचालित किया जाएगा। डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि काठगोदाम में शंटिंग लाइन टूटने से जैसलमेर को लालकुआं से संचालित किया जा रहा है। वहीं पिथौरागढ़ हेली सेवा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सड़कें बंद होने पर लोग हेलीकॉप्टर से पहाड़ पर कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंच रहे हैं। 10 नवंबर तक देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए एडवांस बुकिंग हो गई है।

काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनें 02039/02040 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष ट्रेन। 03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा विशेष ट्रेन। 04125/04126 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून विशेष ट्रेन। 05043/05044 लखनऊ जं.-काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष ट्रेन। 04690/04689 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष ट्रेन। 04667/04668 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन। 02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम विशेष ट्रेन।

पिथौरागढ़ के हेली सफर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू

कुमाऊं में प्राकृतिक आपदा से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पर्वतीय जिलों को हल्द्वानी व रामनगर से जोडऩे वाली अधिकांश सड़कें बंद हैं। हालांकि प्रशासन और पुलिस की ओर से मार्गों को खोलने का काम जारी है। पहाड़ पर आई आपदा के बाद महानगरों में बसे लोग अपनों का हाल जानने के लिए परेशान हैं। ऐसे में देहरादून से हेलीकॉप्टर से लोग पहाड़ पहुंच रहे हैं। हल्द्वानी के कई लोगों ने भी पिथौरागढ़ के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है। पवनहंस कंपनी के अधिकारियों के अनुसार 10 नवंबर तक पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से एडवांस बुकिंग हो गई है। कुमाऊं में आपदा के चलते तीन दिन हेली सेवा को रोकना पड़ा था। बीते बुधवार से यह सेवा दोबारा शुरू हो गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यूकाडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने बताया कि एडवांस बुकिंग कर लोग हेलीकॉप्टर का सफर कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी