उत्‍तराखंड में पहली बार 10 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर होगी राफ्टिंग और कयाकिंग

उत्तराखंड में पहली बार 10 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रिवर राफ्टिंग आयोजित कराई जाएगी। देश में इस ऊंचाई पर सिर्फ लद्दाख में राफ्टिंग कराई जाती है। कुमाऊं मंडल विकास निगम इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:05 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:05 AM (IST)
उत्‍तराखंड में पहली बार 10 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर होगी राफ्टिंग और कयाकिंग
उत्‍तराखंड में पहली बार 10 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर होगी राफ्टिंग और कयाकिंग

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में पहली बार 10 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रिवर राफ्टिंग आयोजित कराई जाएगी। देश में इस ऊंचाई पर सिर्फ लद्दाख में राफ्टिंग कराई जाती है। कुमाऊं मंडल विकास निगम इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है।

20 अक्टूबर से गुंजी में हो रहे शिव महोत्सव आयोजन को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रिवर राफ्टिंग भी शामिल है। कुमाऊं मंडल विकास निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम 10 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी के पास बहने वाली नदी में क्षेत्र के युवाओं को दो दिन रिवर राफ्टिंग का निशुल्क प्रशिक्षण देगा। युवाओं को कयाकिंग भी कराई जाएगी।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरूरानी ने बताया कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर राफ््िटंग और कयाकिंग निगम के प्रशिक्षकों के लिए भी नया अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि इस ऊंचाई पर देश में सिर्फ लद्दाख में राफ्टिंग कराई जाती है। यह प्रयास साहसिक पर्यटन के नए द्वार खोलेगा। भविष्य में यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही कैलास मानसरोवर यात्रियों को भी राफ्टिंग कराए जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

chat bot
आपका साथी